ताज़ा खबरें:

धान का सीजन शुरू, मंडियों में धीरे-धीरे बढ़ने लगी आवक, भाव तेज, देखें तेजी मंदी लेटेस्ट रिपोर्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धान तेजी मंदी रिपोर्ट 04 सितंबर : देश में धान के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धान (पैडी) उत्पादक मंडियों में नये धान की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लग गई है । दुनिया में भारत और पाकिस्तान बासमती चावल (Basmati Rice) का विशेष स्थान है। संयुक्त राष्ट्र के बीते वर्ष जारी आंकड़ों के मुताबिक़, भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश है, चावल के निर्यात से भारत को सालाना तकरीबन 6.8 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम होती है।

FY22 में 2.12 करोड़ टन चावल का निर्यात

भारत बासमती चावल के संबंध में विश्व बाज़ार का अग्रणी निर्यातक है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 2.12 करोड़ टन चावल का निर्यात किया, जिसमें से 39.4 लाख टन बासमती चावल (Basmati Rice) था। इसी अवधि में देश ने 6.11 अरब डॉलर मूल्य के गैर-बासमती चावल का भी निर्यात किया। देश ने वर्ष 2021-22 में 150 से अधिक देशों को गैर-बासमती चावल का निर्यात किया।

इसी प्रकार देश ने वर्ष 2020-21 के दौरान विश्व को 29,849.89 करोड़ रुपए (या 4,018.71 अमरीकी मिलियन डॉलर) मूल्य का 46,30,463.41 मीट्रिक टन बासमती चावल निर्यात किया था।

बासमती धान की किस्में

अगर बात करें देश में बासमती धान की प्रमुख वैरायटी की तो देश में प्रमुख बासमती किस्मों की तो बीज अधिनियम, 1966 के अधीन अब तक बासमती चावल की 34 किस्में अधिसूचित की गई हैं। जैसे की पूसा बासमती- 1121 (Pusa Basmati- 1121) , पूसा बासमती- 1509 (Pusa Basmati- 1509) , पूसा बासमती – 1718 (Pusa Basmati- 1718) , पूसा बासमती 6 (पूसा 1401), पूसा बासमती- 1 (Pusa Basmati- 1) इत्यादि है।

धान का उत्पादन कमजोर

भारत में इस बार धान की फसल में रोग लगने फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। धान की फसल पीली पड़ने के साथ ही पौधा बौना हो रहा है, जिसमें बालियां आने की संभावना नहीं के बराबर है। अगर ऐसा हुआ तो क्षेत्र में धान का उत्पादन काफी कम होगा। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान में आई बाढ़ के चलते फसल खराब हो गई है , पाकिस्तानी मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान में इस बार बाढ़ के चलते एक तिहाई फसल पानी में डूब का बर्बाद हो चुकी है। जिसका असर भान की कीमतों पर दिखना शुरू हो चूका है। बीते साल जहां 1509 धान का भाव इस समय 2500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बना हुआ था, वो इस बार 3500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच चुका है।

नये धान की मंडियों में आवक बढ़ी, भाव तेज

उमर उजाला में आज छपी एक रिपोर्ट्स के मुताबीक बीते 2 महीने से लगातार हरियाणा की करनाल मंडी में बासमती की 1509 किस्म के धान की आवक करीब 6 लाख क्विंटल को पार कर गई है। रिपिर्ट्स के मुताबिक विदेशों में भारतीय बासमती चावल की मांग तेजी से बढ़ने के कारण राइस मिलर्स इसे हाथो हाथ खरीद रहे हैं। जिसके चलते इस बार बीते साल के मुकाबले चार गुना अधिक आवक होने के बावजूद किसानों को इसके भाव डेढ़ गुना अधिक मिल रहा है।

धान के ताज़ा भाव 04 सितंबर 2022

दिल्ली की नरेला मंडी में आज 1509 धान (New Hand) का भाव 3961 रुपए , 1509 (New Combine) धान का रेट 3891 रुपए/क्विंटल एवं कुल आमदन (Aarival) तकरीबन 2200 बैग की दर्ज की गई।

हरियाणा की तरावड़ी (Taraori) मण्डी में आज नये 1509 धान (हाथ) का रेट 3511 से 3746 रुपए क्विंटल व आमदन 4000 बैग की रही।

करनाल मण्डी में 1509 (New Combine) धान का भाव 3700 रुपए और आवक 10000 बोरी की रही।

कैथल मंडी में नये 1509 धान का प्राइस 3480 रुपये प्रति क्विंटल के बोले गये।

घरौंदा (Gharaunda) की मंडी में 1509 धान का रेट 3651 रुपये प्रति क्विंटल तक के रहे।

इसे भी पढ़े : कल के नरमा-कपास धान सरसों के भाव यहाँ देखें

नोट : उपरोक्त मंडी भाव व्यापारियों व अन्य मिडिया स्त्रोत से एकत्रित किये गये है , कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले मंडी समिति से प्राइस की पुष्टि अवश्य कर ले। उम्मीद करते है की ये जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now