ताज़ा खबरें:

Sarso Teji Mandi (8 July): सरसों में तेजी मंदी की रिपोर्ट, देखें हाजिर दाम

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Agri Commodities Mustard Report in Hindi (Sarso Teji Mandi Report) 8 जुलाई : निचले स्तर से मीलों की मांग बढ़ने से गुरुवार को सरसों की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली, हालांकि अभी बड़ी तेजी की सम्भावना बनती नहीं दिख रही। व्यापारिक सूत्रों के मुताबिक विदेशी खाद्य तेलों की कीमतों में आई तेजी के चलते घरेलू तेल मीलों में सरसों की मांग में बढ़ी है, जिसके चलते सरसों भाव में 50 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। कल जयपुर में कंडीशन सरसों का दाम 6825 से 6850 रुपये प्रति क्विंटल का दर्ज किया गया। जबकि आगरा शमशाबाद/दिगनेर , अलवर सलोनी और कोटा सलोनी भाव ₹100 की तेजी के साथ 7350 रुपये बोले गये।

व्यापारिक सूत्रों के मुताबिक मलेशिया में लगभग 4 फीसदी और शिकॉगो एक्सचेंज में तकरीबन 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। विदेशी बाजारों में आई इस तेजी के चलते मुख्यत: सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया है।

जानकारों के मुताबिक विदेशी बाज़ारों में खाद्य तेलों की कीमतों सुधार जरुर आया है परन्तु वैश्विक स्तर पर अभी भी मंदी की आशंका बनी हुई है। उधर इंडोनेशिया सरकार पाम तेल का निर्यात कोटा बढ़ाने पर जोर दे रही है , क्योकि वहां इन्वेंट्री लगातार बढ़ रही है। इन सबको देखते हुए अभी घरेलू बाजार में बड़ी तेजी की उमीद नही है। व्यापारी सिमित दायरे में कारोबार कर रहे है।

सरसों के हाजिर मंडी भाव 7 जुलाई 2022

आज सरसों की कीमतों में प्रति क्विंटल 50 से 150 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई .

मंडी का नामसरसों का भाव (₹/क्विंटल)
आगरा शमशाबाद/दिगनेर7350
अलवर सलोनी7350
कोटा सलोनी7350
कामां/कुम्हेर/नदबई /डीग/नगर6357
आगरा बीपी भाव6950
आगरा शारदा भाव6950
भरतपुर6357
अलवर6500
गोयल कोटा6500
सुमेरपुर6670
ग्वालियर6250
केकड़ी5650
बारां6290
खुर्जा6000
बुलंदशहर डिबाई6100
बीकानेर6100
अलवर6770
बांदीकुई6420
बड़ी सादड़ी6585
चोमू6251
झालरापाटन6193
मंडावरी6400
पदमपुर6650
श्रीगंगानगर6230
हनुमानगढ़6100
मंगलम निवई6750
अडानी विल्मर6750
बारा6290
अशोकनगर6150
कोलकाता7000
कानपुर6600
निवाई6550
मालपुरा6650
देवली6500
झांसी6000
ऐलनाबाद6245
सिरसा5965
हिसार6300
कैथल6431
बरवाला6150
रेवाड़ी6500
आदमपुर6409

इसे भी पढ़े : क्या सरसों फिर से जाएगी 8000 पार ?

देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक (Mustard Arrival):-

देशभर की प्रमुख सरसों उत्पादक मंडियों में कल सरसों की कुल आवक 2 लाख 50 हजार बोरियों की रही जोकि बुधवार के मुकाबले 5 हजार बोरी अधिक थी। कुल आवक में से राजस्थान की मंडियों में 1.20 लाख बोरी, मध्यप्रदेश में 20 हज़ार बोरी, उत्तर प्रदेश में 35 हजार बोरीहरियाणा और पंजाब में 20 हजार बोरी, गुजरात में 10 हजार बोरी और अन्य राज्यों की मंडियों में 45 हजार बोरियों की रही।

नोट: किसी भी प्रकार का व्यापार अपने विवेक से करें। यहाँ प्रस्तुत की गई जानकारी मौजूदा बाजार भाव के आधार पर दी गई है, किसी भी प्रकार के लाभ अथवा हानि के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now