ताज़ा खबरें:

Mahindra YUVO Tech + Tractor Series: महिंद्रा युवो टेक+ सीरीज के 6 नए ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च

Jagat Pal

Follow Us

नई दिल्ली जून 2022: महिंद्रा ट्रैक्टर (Mahindra Tractors) जो वॉल्यूम के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता, महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर का एक हिस्सा है, ने हाल ही में लॉन्च किए गए युवो टेक+ ब्रांड (Mahindra YUVO Tech + Tractor Series) के तहत छह नए मॉडल का अनावरण किया। इसके साथ ही पिछले साल कंपनी द्वारा पेश किए गए ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म को और अधिम मजबूती मिल गयी है।

---विज्ञापन---

महिंद्रा युवो टेक+ सीरीज के 6 नए ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च

Mahindra YUVO Tech + Tractor Series: महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने देश के किसानों के लिए एक नहीं छह मॉडल लॉन्च किए हैं। इन नए मॉडल्स को कंपनी की यूवो टेक प्लस सीरीज के तहत पेश किया गया है । (New Mahindra Tractor Models in India 2022)

  • 3 सिलिंडर एम-ज़िप इंजन के साथ 275 युवो टेक+, 405 युवो टेक+ और 415 युवो टेक+ को लॉन्च किया।
  • 4 सिलिंडर ईएलएस इंजन के साथ 475 युवो टेक+, 575 युवो टेक+ और 585 युवो टेक+ को लॉन्च किया।

ट्रैक्टर को चेन्नई में महिंद्रा की रिसर्च वैली (एमपीवी) में डिजाइन और विकसित किया गया था। नए ट्रैक्टरों में एम-ज़िप तीन-सिलेंडर और ईएलएस चार सिलेंडर इंजन हैं। प्रस्तावित छह नए ट्रैक्टरों में 37-50 हॉर्सपावर (27.6-36.7 किलोवोट) पावर है ।

सुविधाओं को देखते हुए फोर व्हिल ड्राइव, ड्युल क्लच, सहायक वाल्व और दो गति पीटीओ (पावर टेकर-ऑफ) हैं। ट्रैक् कंपनी का कहना है कि प्रस्तावित ट्रैक्टरों का इस्तेमाल 30 कृषि कार्यों के लिए किया जा सकता है। युवो टेक प्लस रेंज में 12एफ (फारवर्ड) और 3आर (रिवर्स) ट्रांसमिशन तकनीक है । साथ ही स्पीड , लो, मीडियम और हाई का ऑप्शन मिलेगा।

---विज्ञापन---

ट्रैक्टर की क्षमता 1700 किलो तक है इसलिए यह ट्रैक्टर बड़े खेतों के लिए उपयुक्त है। प्रस्तावित छह वेरिएंट में से 275 युवो टेक प्लस, 405 युवो टेक प्लस, 415 युवो टेक प्लस में तीन सिलेंडर एम जिप इंजन है। जबकि 475 युवो टेक प्लस, 575 युवो टेक प्लस और 575 युवो टेक प्लस में चार सिलेंडर ईएलएस इंजन हैं। कंपनी कुल छह साल की वारंटी भी देगी।

इस नई रेंज का फायदा यह है कि बिना गियर बदले लोड को बदला जा सकता है। पीटीओ पावर भी अच्छा माइलेज देती है। समानांतर इंजन कूलिंग से ट्रैक्टर ही की लंबे समय तक चलाने मे कोई बाधा नहीं आएगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now