ताज़ा खबरें:

जरूरी खबर: 31 मार्च से पहले निपटा लें अपने PPF, NPS और SSY खाते का ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central Government) देश के नागरिकों के लिए अनेकों स्कीम चलाई जा हैं. इन स्कीमों में से आज हम आपको साथ पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा करने जा रहे हैं. अगर आपने भी अपना पीपीएफ, एनपीएस या सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi scheme) में खाता खुलवा रखा है, तो आपको 31 मार्च 2022 से पहले कुछ जरूर काम करने होंगे वरना आपका खाता (Account) बंद हो जाएगा. आइए जाने क्या है वो खास काम-

मिनिमम बैलेंस जमा नहीं करने पर बंद हो जाएगा आपका खाता

आपको बता दें अगर आप इन स्कीमों में मिनिमम बैलेंस (Minimum deposit money) जमा नहीं करते हैं तो आपका खाता बंद हो जाएगा. खाता बंद हो जाने के बाद आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. तो आप 31 तारीख से पहले ही इनमें मिनिमम बैलेंस जमा करा दें.

ग्राहकों को मिलते हैं ये खास बेनिफिट : सरकार की ओर से चलाई जाने वाली इन योजनाओं में ग्राहकों को टैक्स सेविंग्स की सुविधा भी मिलती है. इसके लिए आपको अपनी इन योजनाओं में मिनिमम निवेश बनाए रखना होता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका खाता एक्टिव है. 

डाल दें मिनिमम अमाउंट : आपको बता दें अगर आपने चालू वित्त वर्ष में अपने इन खातों में कोई पैसा नहीं डाला है तो आप 31 मार्च 2022 से पहले इसमें न्यूनतम राशि जरूर डाल दें, जिससे आपका खाता एक्टिव रहे वरना आपको जुर्माना देना पड़ेगा. 

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) : पीपीएफ खाता रखने वालों के लिए मिनिमम बैलेंस 500 रुपये है यानी आपको इसमें सालाना कम से कम 500 रुपये का निवेश करना होता है वरना आपका खाता बंद हो जाता है. इसमें पैसा डालने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है तो आप उससे पहले ये मिनिमम बैलेंस डाल दें. अगर आप आखिरी तारीख तक पैसा नहीं डालते हैं तो आपको प्रति वर्ष के हिसाब से 50 रुपये जुर्माना देना होगा. 

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) : इसके अलावा अगर एनपीएस की बात करें तो इसमें टियर-1 खाताधारकों के लिए मिनिमम बैलेंस 1000 रुपये तय किया गया है. अगर आप ये योगदान नहीं करते हैं तो आपका खाता निष्क्रिय हो जाएगा, जिसमें आपको 100 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. 

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) : इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना की बात करें तो इस सरकारी स्कीम के तहत आपको वित्तीय वर्ष में मिनिमम 250 रुपये जमा करने होते हैं. अगर आप यह पैसा नहीं जमा करते हैं तो आपको 50 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा. 

यह भी पढ़े :-

SSY Yojana: 416 रुपये जमा करने पर बेटी को एकमुश्त मिलेंगे 75 लाख रुपये, 2022 में सरकार की इस स्कीम में करें निवेश

ऐसे भेजें सुकन्या समृद्धि योजना और PPF खाते में ऑनलाइन पैसे

1 अप्रैल से इन कारोबारियों के लिए ई-चालान होगा जरूरी, यहां देखें पूरी डिटेल

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now