ताज़ा खबरें:

मौसम अपडेट 08 अगस्त 2024: राजस्थान में 9-10 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना

Jagat Pal

Follow Us

राजस्थान मौसम अपडेट 08 अगस्त 2024: पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है व दौसा ,अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भारी वर्षा तथा धौलपुर ,करौली एवं भरतपुर जिले में अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।

पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश धौलपुर में 200 mm व पश्चिमी राजस्थान के भद्रा, हनुमानगढ़ में 40 mm बारिश दर्ज की गई है।

राजस्थान मौसम अपडेट 08 अगस्त 2024

◆ एक परिसंचरण तंत्र आज दक्षिणी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन आज सामान्य स्थिति पर है।

◆ पूर्वी राजस्थान में आगामी 5-7 दिन अनेक भागों में मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आज जयपुर , अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।

◆ बीकानेर संभाग में के कुछ भागों में आज से व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 9-10 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है

---विज्ञापन---

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now