ताज़ा खबरें:

Weather News: इन क्षेत्रों में 15 से 17 अक्टूबर तक बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हनुमानगढ़ मौसम समाचार 14-17 अक्टूबर : मानसून की विदाई के बाद अब सर्दी का आगाज हो चुका है। हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। शुक्रवार रात्रि को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, करीब 1 हफ्ते पहले न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक था। यानि, बीते एक हफ्ते की बात करें तो न्यूनतम पारे में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को अलर्ट भी जारी कर दिया है। संगरिया मौसम इकाई के अनुसार आगामी दिनों में 14 अक्टूबर शाम से 17 अक्टूबर तक मुख्यत मौसम में बदलाव रहने के आसार हैं। इस दौरान 14 अक्टूबर को दोपहर बाद कम एरिया में तथा मुख्य रूप से 15, 16, 17 अक्टूबर को दोपहर बाद मेघगर्जन, तेज हवाएं तथा हल्की से मध्यम बारिश या एक दो जगहों पर तेज मूसलाधार बारिश के भी प्रबल आसार है। इसके बाद 20 अक्टूबर से तापमान में गिरावट तथा कही-कहीं हल्के कोहरे की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि IMD ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही खत्म होगा, वैसे ही हिमालय की तरफ से उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं चलेगी जो पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अपना असर दिखाएंगी। इससे 17 अक्टूबर के बाद इन इलाकों में तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान गिरने से इन इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में ओस गिरना हुई शुरू

ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो रात को ओस गिरने से सुबह ठंडक महसूस होती है और सुबह धुंध छाने लगी है। मौसम वैज्ञानिक प्रदीप भाकर ने बताया कि संभावित मौसम को देखते हुए किसान सरसों की बिजाई मौसम साफ होने की स्थिति तक स्थगित कर सकते हैं। वर्षा आधारित बिजाई के लिए बीज, खाद की खरीद कर सकते हैं। जिससे बारिश होने के बाद समय पर बिजाई सुनिश्चित की जा सके। खरीफ फसलों की गहाई अगर संभव हो तो जल्द पूर्ण करें। फसलों में सिंचाई और छिड़काव कार्य बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए करें।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से सीमावर्ती इलाकों में ठंडी हवाऐं चलेगी

विभागीय जानकारी के अनुसार उत्तर भारत के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हुआ है, जिससे गिलगित-बाल्टिस्तान और कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है। यह सिस्टम जब यहां से हटेगा तो उत्तर-पूर्वी हवा फिर से एक्टिव होगी और रात के तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

14-15 अक्टूबर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस उत्तर भारत में सक्रिय होगा। इस सिस्टम के गुजरने के बाद 17 अक्टूबर से प्रदेश में हल्की सर्दी का आगमन हो सकता है। दरअसल, इस सिस्टम से कश्मीर के कुछ एरिया में बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

किन-किन क्षेत्रों में होगी बारिश

कई राज्यों का मौसम बदलेगा। राजस्थान गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत में बारिश होगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये Skymet के इस वीडियो को देखें…

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now