सोना चांदी का भाव 22 दिसंबर 2020 : आज आगरा सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई. बाज़ार में सोने के कीमतों में 310 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल रहा जबकि चांदी की कीमतों में 2800 रुपये तक की बढ़त दर्ज की गई . सोने और चांदी के भावों में हुई बढ़ोतरी के चलते सर्राफा कारोबारियों में काफी निराशा दिखाई दी.
मंगलवार 22 दिसंबर को आगरा सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) का भाव प्रति 10 ग्राम का 310 रूपये की तेजी के साथ 53720 रूपये पर खुला जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 280 रुपए की बढ़त के साथ कीमत 49250 रुपए तक पहुँच गई . अगर बात करें चांदी की तो 2800 रूपये प्रति किलों की बढ़त के साथ 70700 रुपये पर खुली. अब शाम को सोने और चांदी के रेट कहाँ बंद होते है इस पर निवेशकों की नज़र बनी हुई है .
आगरा में आज के सब्जियों के भाव क्या रहे ?
सब्जी मंडी में आज सब्जियों के थोक भाव निम्नलिखित प्रकार से रहे है
क्र. सं. | सब्जी का नाम | मंडी भाव |
1. | टमाटर | 40 से 45 रुपए किलो |
2. | अरबी | 24 से 26 रुपए किलो |
3. | भिन्डी | 20 से 22 रुपए किलो |
4. | पत्ता गोभी | 20 से 26 रुपए किलो |
5. | फूल गोभी | 22 से 25 रुपए किलो |
6. | ग्वार फली | 50 से 52 रुपए किलो |
7. | चायना खीरा | 28 से 30 रुपए किलो |
8. | देशी खीरा | 23 से 25 रुपए किलो |
9. | टिन्डा | 42 से 45 रुपए किलो |
10. | नीम्बू | 35 से 40 रुपए किलो |
11. | बैंगन | 22 से 25 रुपए किलो |
12. | मूली | 20 से 25 रुपए किलो |
13. | कद्दू | 20 से 25 रुपए किलो |
14. | शिमला मिर्च | 60 से 65 रुपए किलो |
15. | मिर्च | 50 से 55 रुपए किलो |
16. | लौकी | 18 से 22 रुपए किलो |
17. | धनिया | 50 से 60 रुपए किलो |
18. | चुकन्दर | 34 से 36 रुपए किलो |
19. | पालक | 20 से 22 रुपए किलो |