Sarson Ke Bhav: सरसों भाव में आज सोमवार 27 जनवरी को भी पिछले कई दिनों से जारी गिरावट का रुख जारी रहा। आज जयपुर सरसों 25 रुपये व मुरैना मंडी में 50 रुपये मंदा बिका। आइए देखें आज के सरसों, कच्ची घानी और एक्सपेलर तेल का भाव मंडियों में क्या कुछ रहा।
बीते हफ़्ते सरसों के भाव की साप्ताहिक रिपोर्ट
पिछले हफ़्ते के दौरान जयपुर में सरसों का भाव सोमवार को ₹6400 प्रति क्विंटल पर खुला, जो की शनिवार को ₹6200 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। पिछले हफ़्ते के दौरान सरसों के दाम उठापटक के साथ करीब ₹200 प्रति क्विंटल मंदा रहा। जबकि सरसों खल में ₹100 प्रति क्विंटल तक और कच्ची घानी सरसों तेल में ₹300 से ₹400 प्रति क्विंटल की गिरावट रही ।
जानकारों के मुताबिक़ गिरावट के पीछे प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार में कमजोरी, सरसों की फसल कटाई का दबाव, अनुकूल मौसम से बेहतर उत्पादन की उम्मीद और मांग में कमी बताई जा रही है । खल और तेल की मांग कमजोर होने के कारण मिलों ने सरसों की खरीद घटा दी। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बना रहा।
सरकारी स्तर पर नाफेड और हैफेड सरसों की सप्लाई बनाए रखने के लिए लगातार स्टॉक बेच रहे हैं। अब तक नाफेड करीब 13 लाख टन सरसों की बिक्री कर चुका है। हालांकि, इसके बावजूद बाजार में स्थिरता नहीं आ सकी।
भविष्य की संभावनाओं की बात करें तो सरसों की फसल कटाई शुरू होने से बाजार में सप्लाई बढ़ेगी, लेकिन डिमांड कमजोर रहने से सरसों के दाम में ₹200-₹300 प्रति क्विंटल तक की और गिरावट की संभावना है। कच्ची घानी सरसों तेल की कीमतें ₹1300 प्रति 10 किलो के स्तर पर समर्थन प्राप्त कर सकती हैं, लेकिन यदि यह स्तर टूटता है तो कीमतें ₹1250 प्रति 10 किलो तक गिर सकती हैं।
सरसों में आगे क्या करें?
विशेषज्ञों की सलाह है कि मार्च अंत तक सरसों में किसी भी प्रकार की खरीदारी से बचें। जयपुर सरसों का भाव ₹6275 प्रति क्विंटल के समर्थन स्तर के नीचे आ चुका है, जिससे ₹6000 तक कोई मजबूत समर्थन नहीं दिख रहा है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए व्यापारियों और किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सरसों का भाव 27 जनवरी 2025
जयपुर मंडी
सरसों का भाव ₹ 6200/6225 गिरावट -25
सरसों ऑइल कच्ची घानी का भाव ₹ 12,910/12,920 गिरावट -30
सरसों ऑइल एक्सपेलर का भाव ₹ 12,810/12,820 गिरावट -30
खल का भाव ₹ 2150/2155 गिरावट -5
मुरैना मंडी
सरसों का भाव ₹ 5550 गिरावट -50
आवक 500 Bori
सरसों तेल कच्ची घानी का भाव ₹ 12800 गिरावट -100
सरसों तेल एक्सपेलर का भाव ₹ 12700 गिरावट -100
खल का भाव ₹ 2250+0
पोरसा मंडी
सरसों का भाव ₹ 5525 गिरावट -50
आवक 200 बोरी
ग्वालियर मंडी
सरसों का भाव ₹ 5600/5650 गिरावट -50
आवक 400 बोरी
अलवर सरसों का भाव ₹ 5700 गिरावट -100
आवक 2000 बोरी
खैरथल सरसों का भाव ₹ 5650 गिरावट -100
आवक 2000 बोरी
अलीगढ सरसों का भाव ₹ 5700/5900
आवक (AR)-200 बोरी
दिल्ली मंडी
सरसों का भाव ₹ 6075/6125+0
सरसों ऑइल एक्सपेलर का भाव ₹ 12850 गिरावट -50
चरखी दादरी मंडी
सरसों का भाव ₹ 6050/6100+0
सरसों ऑइल एक्सपेलर का भाव ₹ 12700 गिरावट -50
खल का भाव ₹ 2125+0
सुमेरपुर मंडी का भाव ₹ 5650 गिरावट -50
42% कंडीसन का भाव ₹ 6200 गिरावट -20
आवक 3000 बोरी
सरसों तेल एक्सपेलर का भाव ₹ 1280 गिरावट -5
खल का भाव ₹ 2240+0
अलवर मंडी
कंडीशन का भाव ₹ 5800
मण्डी का भाव ₹ 5500/5800
आवक (ARRIVAL)-2000 कट्टे (KATTE)
कच्ची-घानी का भाव ₹ 12800+0
एक्सपिलर का भाव ₹ 12600+0
खल का भाव ₹ 2100+0
हिसार मंडी
कंडीशन का भाव ₹ 6000/6050 गिरावट -50
मण्डी का भाव ₹ 5700/5800+0
आवक (ARRIVAL)-100 बोरी (BAG)
नेवाई मंडी
सरसों का भाव ₹ 5800 गिरावट -50
सरसों ऑइल कच्ची घानी का भाव ₹ 12850 गिरावट -50
सरसों ऑइल एक्सपेलर का भाव ₹ 12600 गिरावट -100
खल का भाव ₹ 2110 तेजी +10
टोंक मंडी
सरसों का भाव ₹ 5780 गिरावट -50
सरसों ऑइल कच्ची घानी का भाव ₹ 12830 गिरावट -50
खल का भाव ₹ 2100 तेजी +10
भरतपुर मंडी
डिलीवरी का भाव ₹ 5835/5836
लोकल-मण्डी का भाव ₹ 5836
आवक 2500 कट्टे (KATTE)
कच्ची-घानी का भाव ₹ 12900
एक्सपिलर का भाव ₹ 12700
खल का भाव ₹ 2225
राज्यवार सरसों इंडिया कुल आवक
राजस्थान (RAJSTHAN)-95,000 बोरी
मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH)-20,000 बोरी
उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH)-25,000 बोरी
हरियाणा+पंजाब (HARYANA+PUNJAB)-10,000 बोरी
गुजरात (GUJRAT)-10,000 बोरी
अन्य (OTHER)-40,000 बोरी
कुल आवक (TOTAL ARRIVAL)-2,00,000 बोरी(BAG)