LPG Cylinder Price ( 1st October 2022): दीपावली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने देश की जनता को राहत प्रदान करते हुए आज 01 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के दामों में कटौती 36.50 पैसे तक की कटौती की है।
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government Oil Companies) द्वारा आज सुबह एलपीजी सिलेंडर के नए रेट ऑफिसियल वेबसाइट iocl.com पर जारी किये जा चुके है । हालांकि, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है, 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब भी आपको पुराने रेट पर ही मिलता रहेगा ।
इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन (IOCL) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कीमतों के अनुसार यह कटौती 19 KG वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई है। यह लगातार 6वीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की जा रही है। अंतिम बार 19 मई को दामों में वृद्धि की गई थी उसके बाद लगातार कटौती की जा रही है । जून से लेकर अब तक देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलों वाले सिलेंडर की दाम में 494.50 रुपए तक की कटौती की जा चुकी है ।
List of Commercial Gas Cylinder Price 19kg Today
Commercial Gas Cylinder Price List April 2021 To October 2022:- आइए जाने ! देश के प्रमुख शहरों में 19 KG कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या रेट है…
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
1 अक्टूबर 2022 | 1859.50 (-31.5) | 1959 (-36.5) | 1811.50 (-32.5) | 2009.50 (-35.5) |
1 सितंबर 2022 | 1885.00 (-91.5) | 1995.50 (-100) | 1844.00 (-92.5) | 2045.00 (-96) |
1 अगस्त 2022 | 1976.50 (-36) | 2095.50 (-36.5) | 1936.50 (-36) | 2141 (-36.5) |
6 जुलाई 2022 | 2012.50 | 2132 | 1972.50 | 2177.50 |
1 जुलाई 2022 | 2021 | 2140 | 1981 | 2186 |
1 जून 2022 | 2219 | 2322 | 2171.50 | 2373 |
19 मई 2022 | 2354 | 2454 | 2306 | 2507 |
7 मई 2022 | 2346.00 | 2445.50 | 2297.50 | 2499.00 |
1 मई 2022 | 2355.50 | 2455 | 2307 | 2508 |
1 अप्रैल 2022 | 2253 | 2351.50 | 2205 | 2406 |
22 मार्च 2022 | 2003 | 2087 | 1954.5 | 2137.5 |
मार्च 1, 2022 | 2012 | 2095 | 1963 | 2145.5 |
फरवरी 1, 2022 | 1907 | 1987 | 1857 | 2040 |
जनवरी 1, 2022 | 1998.5 | 2076 | 1948.5 | 2131 |
दिसंबर 1, 2021 | 2101 | 2177 | 2051 | 2234.5 |
नवंबर 1, 2021 | 2000.5 | 2073.5 | 1950 | 2133 |
अक्टूबर 1, 2021 | 1736.5 | 1805.5 | 1685 | 1867.5 |
सितंबर 1, 2021 | 1693 | 1770.5 | 1649.5 | 1831 |
अगस्त 18, 2021 | 1640.5 | 1719.5 | 1597 | 1778.5 |
अगस्त 1, 2021 | 1623 | 1701.5 | 1579.5 | 1761 |
जुलाई 1, 2021 | 1550 | 1629 | 1507 | 1687.5 |
जून 1, 2021 | 1473.5 | 1544.5 | 1422.5 | 1603 |
मई 1, 2021 | 1595.5 | 1667.5 | 1545 | 1725.5 |
अप्रैल 1, 2021 | 1641 | 1713 | 1590.5 | 1771.5 |
घरेलू रसोई गैस के दाम रहे स्थिर
आज 1 अक्टूबर को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया। बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब भी आपको 6 जुलाई वाले पुराने रेट पर ही मिलेगा । जिनकी कीमत देश के महानगरों में इस प्रकार है..
Non-Subsidised Prices of Indane in Metros (Rs./14.2 kg cylinder)
- दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1053
- कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1079
- मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1052.50
- चैन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1068.50
ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट
Know, How to check lpg cylinder price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है।