LPG Gas Cylinder Price ( 1st January 2023): देश में बीते 7 महीनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार कटौती देखी जा रही थी । जबकि घरेलू रसाई गैस के दाम भी 6 जुलाई के बाद से अब तक लगातार स्थिर बने हुए है। लेकिन इस बार नये साल 2023 की शुरुआत के साथ तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये से 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी करते हुए आम आदमी को महंगाई का झटका दे दिया है।
बता दें की भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पिछले महीने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया था। इससे पहले अंतिम बार 19 मई को दामों में वृद्धि की गई थी, उसके बाद लगातार हर महीने की पहली तारीख को कटौती की जा रही थी । हालांकि यह कटौती केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ही की जा रही थी। 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का रेट 6 जुलाई 2022 के बाद अब तक स्थिर बना हुआ है। जबकि गृहिणी के लिए राहत की बात है।
क्या है गैस सिलेंडर का रेट (1 जनवरी 2023)
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये से 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद आज से देश के प्रमुख महानगरों में 19 KG वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट इस प्रकार है..
- दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1769 रुपए
- कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 1870 रुपए
- मुम्बई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1721 रुपए और
- चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 1917 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है ।
घरेलू रसोई गैस के दाम इस महीने की फली तारीख़ को भी स्थिर
14 kg Gas Cylinder Price Today : इस बार भी पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है । आपको 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब भी 6 जुलाई वाले पुराने रेट पर ही मिलेगा। जोकि देश के प्रमुख चार महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट इस प्रकार है..
महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर की दरें (गैस सिलेंडर प्राइस 1 जनवरी 2023 को )
Non-Subsidised Prices of Indane in Metros (Rs./14.2 kg cylinder)
- दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1053
- कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1079
- मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1052.50
- चैन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1068.50
List of Commercial Gas Cylinder Price 19kg Today
Commercial Gas Cylinder Price List January 2022 To January 2023:- आइए जाने ! देश के प्रमुख शहरों में 19 KG कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या रेट है…
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
1 जनवरी 2023 | 1769 (+25) | 1870 (+24.50) | 1721 (+25) | 1917 (+25.50) |
1 दिसंबर 2022 | 1744 | 1845.50 (-0.50) | 1696 | 1891.50 (-1.50) |
1 नवंबर 2022 | 1744 (-115.5) | 1846 (-113) | 1696 (-115.5) | 1893 (-116.5) |
1 अक्टूबर 2022 | 1859.50 (-31.5) | 1959 (-36.5) | 1811.50 (-32.5) | 2009.50 (-35.5) |
1 सितंबर 2022 | 1885.00 (-91.5) | 1995.50 (-100) | 1844.00 (-92.5) | 2045.00 (-96) |
1 अगस्त 2022 | 1976.50 (-36) | 2095.50 (-36.5) | 1936.50 (-36) | 2141 (-36.5) |
6 जुलाई 2022 | 2012.50 | 2132 | 1972.50 | 2177.50 |
1 जुलाई 2022 | 2021 | 2140 | 1981 | 2186 |
1 जून 2022 | 2219 | 2322 | 2171.50 | 2373 |
19 मई 2022 | 2354 | 2454 | 2306 | 2507 |
7 मई 2022 | 2346.00 | 2445.50 | 2297.50 | 2499.00 |
1 मई 2022 | 2355.50 | 2455 | 2307 | 2508 |
1 अप्रैल 2022 | 2253 | 2351.50 | 2205 | 2406 |
22 मार्च 2022 | 2003 | 2087 | 1954.5 | 2137.5 |
मार्च 1, 2022 | 2012 | 2095 | 1963 | 2145.5 |
फरवरी 1, 2022 | 1907 | 1987 | 1857 | 2040 |
जनवरी 1, 2022 | 1998.5 | 2076 | 1948.5 | 2131 |
ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट
Know, How to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है।