ताज़ा खबरें:

सोने की कीमतें टूटी: आज 7 नवंबर को फिर हुआ सस्ता, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Jagat Pal

Follow Us

नई दिल्ली- सोने और चांदी की कीमतों में बीते तीन हफ्तों के भीतर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,20,231 रुपए तक सस्ता हो गया, जबकि 17 अक्टूबर को यह अब तक के रिकॉर्ड उच्च स्तर 1,30,874 रुपए पर था। इसी तरह, चांदी के दाम भी बीते 24 दिनों में प्रति किलो 30,090 रुपए गिरकर अब 1,48,010 रुपए के स्तर पर पहुंच गए हैं। जानें गिरावट के अहम कारण, मौजूदा रेट्स, और खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।

21 दिनों में सोना ₹10,643 सस्ता

देशभर में सोने की कीमतें पिछले 21 दिनों में 10,643 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हो गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 7 नवंबर को सोने में 439 रुपए की ताजा गिरावट देखने को मिली। इससे एक दिन पहले सोना 1,20,670 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह, चांदी की कीमत 14 अक्टूबर के रिकॉर्ड स्तर (1,78,100 रुपए प्रति किलो) से अब तक 30,090 रुपए कम हुई है और आज इसमें 232 रुपए की नई गिरावट देखी गई।

IBJA के अनुसार आज सोने चांदी की कीमत 7 नवंबर 2025

सोना-चांदीआज के भाव (रुपए/10 ग्राम)कल के भाव
24 कैरेट₹1,20,231₹1,20,670
22 कैरेट₹1,10,132₹1,10,534
18 कैरेट₹90,173₹90,503
14 कैरेट₹70,335₹70,592
चांदी₹1,48,010₹1,48,242

रेट्स कैसे तय होते हैं?

IBJA द्वारा घोषित सोने की कीमतों में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर मार्जिन शामिल नहीं होता। इन रेट्स का उपयोग RBI गोवर्नमेंट गोल्ड बॉन्ड्स और कई बैंकों के गोल्ड लोन के लिए आधार के रूप में किया जाता है। अलग-अलग शहरों में इनकी कीमतें किन वजहों से अलग होती हैं, इस पर आगे बात करते हैं।

शहरवार ताजा सोने की कीमतें (24 कैरेट/10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹1,22,170 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹1,22,020 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,22,020 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,22,950 प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर: ₹1,22,170 प्रति 10 ग्राम
  • भोपाल: ₹1,22,070 प्रति 10 ग्राम
  • पटना: ₹1,22,070 प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ: ₹1,22,170 प्रति 10 ग्राम
  • रायपुर: ₹1,22,020 प्रति 10 ग्राम
  • अहमदाबाद: ₹1,22,070 प्रति 10 ग्राम

क्या वजहें रहीं इस गिरावट की?

  • सीजनल डिमांड में कमी: दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के बाद अब सोना-चांदी की भारी खरीदारी का सीजन थम गया है, जिससे मांग में तेज गिरावट आई है।
  • ग्लोबल टेंशन में कमी: सोना-चांदी को ‘सेफ-हेवन’ की तरह देखा जाता है, लेकिन दुनिया भर में तनाव कम होने से इनकी मांग भी घटती है।
  • प्रॉफिट बुकिंग और ओवरबॉट सिग्नल: रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया है। तकनीकी इंडिकेटर्स दिखा रहे थे कि अब बिकवाली का समय आ गया है।

सोना-चांदी में सालभर कितना इजाफा?

  • साल की शुरुआत (31 दिसंबर 2024) से अब तक सोना 44,069 रुपए महंगा हो चुका है।
  • इस अवधि में चांदी के दाम भी 61,993 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं।
  • 31 दिसंबर को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए/10 ग्राम, अब 1,20,231 रुपए; चांदी 86,017 रुपए से बढ़कर 1,48,010 रुपए/किलो हो गई।

सोना खरीदते समय किन दो बातों का रखें ध्यान?

  1. हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदें, जिसके साथ अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे—AZ4524।
  2. कीमत क्रॉस-चेक करें: सोने का वजन और उसकी उस दिन की कीमत अलग-अलग सोर्सेस (जैसे IBJA वेबसाइट) से जरूर जांचें। काउंट के हिसाब से भाव बदलता रहता है।

शहरों में सोने के रेट्स अलग क्यों होते हैं?

  • ट्रांसपोर्टेशन खर्च: सोना एयर कार्गो या अन्य माध्यम से शहरों तक पहुंचता है, जिसमें फ्यूल, सिक्योरिटी जैसी लागतें शामिल होती हैं।
  • डिमांड में फर्क: दक्षिण भारत में देश की कुल खपत का लगभग 40% सोना बिकता है, जहां बड़े खरीदारों को रेट सस्ता पड़ता है; छोटे शहरों में रेट अपेक्षाकृत अधिक।
  • लोकल ज्वेलर्स एसोसिएशन: राज्यों और शहरों में लोकल एसोसिएशन द्वारा रेट्स तय होते हैं।
  • खरीद मूल्य: जिन ज्वेलर्स ने सस्ते में खरीद की है, वे कम दाम भी ऑफर कर सकते हैं।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now