Sagwan Farming Business Idea: देश में बीते कुछ सालों से किसानों का पारंपरिक खेती की ओर झुकाव कम होता जा रहा है और ऐसी नकदी फसलों की तरफ तेजी से रुख़ कर रहा है, जिसमें उसे ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके । इसके लिए वो ऐसे पेड़-पौधे और फसलों का उत्पाद करने पर अधिक बल दे रहा जो दवाइयों इत्यादि में इस्तेमाल होती है। अगर आप भी पारंपरिक खेती करते करते ऊब चुके है और कुछ नया करना चाहते है, तो आज हम आपको सागवान की खेती (Sagwan Ki Kheti) के बारे में जानकारी देने जा रहे है। आप भी सागवान के पेड़ लगाकर उनसे बंपर कमाई कर सकते हैं। आइये जाने! इसके बारे में अधिक जानकारी…
सागवान का पेड़
एक सागवान का पेड़ क़रीब 200 सालों तक जीवित रहता है। इसके पेड़ की लंबाई 100 से 140 फ़ीट तक होती है। सागवान की लकड़ी का इस्तेमाल प्लाईवुड, जहाज़, रेल के डिब्बे और और फर्नीचर्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि इसकी छाल और पत्तियों का प्रयोग दवा बनाने में भी किया जाता है। सागवन की लकड़ी में कई तरह के विशेष ओषधीय गुण पाए जाते हैं। लिहाजा इन पेड़ों की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। सागौन की लकड़ी में कभी भी दीमक नहीं लगता है। आप सागवन के पेड़ लगा इनसे बंपर कमाई कर सकते हैं।
सागवान की खेती कैसे करें ?
Sagwan Ki Kheti सागवान के पौधों को उगाने के लिए किसी खास तरह की मिट्टी की जरूरत नहीं रहती है। इसके पौधों को दोमट मिट्टी में आसानी सेउगाये जा सकते हैं। सागवान के पौधों को कभी जल भराव वाली जगहों पर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि जल भराव से पौधों में रोग लगने का खतरा ज्यादा बना रहता है। सागवान के पौधे सामान्य तापमान (5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस) में अच्छी बढ़ोतरी करते हैं।अत: सागवन के पौधों को ना अधिक ठंड वाले इलाकों में लगा सकते है और ना अधिक गर्मी वाले में।
इसकी खेती में भूमि का pH 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। सागवान के पौधे की रोपाई 8 से 10 फीट की दूरी पर की जा सकती है। ऐसे में यदि किसी किसान के पास 1 एकड़ कृषि भूमि है तो वो उसमें करीब 500 सागवान के पौधे लगा सकता है। जानकारी के मुताबिक सागवान की खेती बर्फीले इलाकों या रेगिस्तानी इलाकों में नहीं हो सकती।
सागवान से करोड़ों का मुनाफा
आमतौर पर सागवन के पेड़ की कीमत की बात करें तो तैयार होने के बाद एक पेड़ की कीमत 25,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक मिल सकते हैं। सागवान का पेड़ तैयार होने में क़रीब 12 साल का समय लगता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सागवान की खेती के लिए 1 एकड़ में 450 से 500 सागवान के पौधे लगा सकते हैं। इस प्रकार जब ये पौधे कटाई के लिए तैयार हो जाते हैं तो एक एकड़ से करोड़ों रुपये की कमाई की जा सकती है।
इसे भी पढ़े : सोलर पंप के लिए सरकार दे रही है 100% सब्सिडी, जाने! पात्रता, आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया के बारे में
सागवान की खेती से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सवाल-जवाब
सागवान के पौधे की क्या रेट है?
सागवान के पेड़ की कीमत करीब 25 से 40 हजार रुपये तक होती है। हालांकि अधिक पुराने पेड़ की कीमत और भी ज्यादा होती है।
सागवान का पेड़ तैयार होने में कितना समय लगता है?
एक सागवान का पेड़ तैयार होने में क़रीब 10 से 15 वर्षों का समय लगता है।
1 एकड़ में सागवान के कितने पेड़ लगा सकते हैं?
आप एक एकड़ में सागौन के 500 पौधे लगा सकते हैं।
सागौन का पेड़ कितनी दूरी पर लगाना चाहिए?
सागवान के पौधे को 8 से 10 फीट की दूरी पर लगाया जा सकता है।