ताज़ा खबरें:

किसानों को राहत, अब 7 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Chhattisgarh Farmer News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को राहत प्रदान करते हुए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाखों किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी की तारीख को आगामी एक हफ्ते के लिए बढ़ा (paddy procurement date extended) दिया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पैडी की खरीद की तारीख को 7 फरवरी 2022 तक कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दे की इससे पहले धान की सरकारी खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 तक निर्धारित थी। लेकिन जनवरी महीने में बारिश की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई थी।

जिसके चलते सीएम भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान की खरीद को आगामी एक सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा की है, प्रदेश के सभी पंजीकृत किसान अब अपनी धान 07 फरवरी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।

24 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक में खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने धान खरीदी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 21 जनवरी 2022 तक धान खरीदी का आंकड़ा 78.92 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंच चूका है।जबकि अभी 26 लाख टन धान की खरीदी होना बाकी है। जानकारी के मुताबिक इस बार राज्य में 24 लाख 5 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस बार धान का कुल पंजीकृत रकबा करीबन 30 लाख 21 हजार हेक्टेयर है।

पांच लाख किसान अब तक धान नहीं बेच पाए

प्रदेश में धान के लिए पंजीयन कराने वाले 24 लाख 5 हजार किसानों में से तकरीबन पांच लाख किसान अभी तक धान नहीं बेच पाए हैं। वहीं साल पंजीयन पंजीयन करवाने वाले 95 प्रतिशत से अधिक किसानों ने धान बेचा था । अगर पिछले साल के आकड़ों के हिसाब से देखा जाए, तो अभी तकरीबन 3.5 लाख से अधिक किसान और धान बेचेंगे। ऐसे में , यदि 31 जनवरी तक धान खरीदी होती तो लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं हो पाता। इन्ही कारणों के चलते सरकार ने धान खरीदी की समय सीमा को 31 जनवरी से बढाकर 07 फरवरी करने का फैसला लिया है ।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now