राजस्थान बजट PDF 2022 | हाइलाइट्स | PDF फाइल डाउनलोड: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आज 23 फरवरी 2022 को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट (लेखा-जोखा) विधानसभा में प्रस्तुत किया जा रहा है । इस बार राजस्थान का बजट बेहद खास है. क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार 2 बजट एक साथ पेश कर रहे हैं। इस बार आम और कृषि बजट एक साथ पेश किया जा रहा है ।
यहां हमने राजस्थान के वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की पीडीएफ फाइल (Rajasthan Budget 2022-23 PDF Download) का डारेक्ट लिंक प्रदान किया है। जिसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर बजट में सीएम अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
हाइलाइट्स ऑफ राजस्थान बजट 2022-23
State | Rajasthan |
Document | Budget 2022-23 |
Chief Minister | Ashok Gehlot |
Format | |
Medium | English & Hindi |
Date Of Presentation | 23 February 2022 |
Official Website | finance.rajasthan.gov.in |
Android App | BUDGET RAJASTHAN |
राजस्थान बजट की मुख्य बातें / घोषणाएं
राजस्थान बजट की मुख्य विशेषताएँ 2022-2023…
- 100 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वालों को 50 यूनिट फ्री मिलेगा
- 150 यूनिट खपत तक 3 रुपए प्रति यूनिट अनुदान दिया जाएगा
- चिरिंजीवी योजना की सीमा दस लाख की गई, कॉकलियर इंप्लांट, ऑर्गन ट्रांस प्लांट भी फ्री में होगा. चिरंजीवी योजना में कलेक्टर को दिया गया अधिकार, बिना कार्ड के भी पात्र व्यक्ति को मिलेगा फ्री में ईलाज.
- सरकारी अस्पतालों में ओपीडी-आईपीडी पूरी तरह से मुफ्त, सरकारी अस्पतालों में बिना पैसा दिए पूरा ईलाज मिलेगा, चिरंजीवी योजना में शामिल परिवारों को 5 लाख दुर्घटना बीमा मिलेगा.
- 18 जिलों में नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे, 7 जिलों में नर्सिंग कॉलेज का काम चल रहा है, अस्पतालों में सुविधा विस्तार के लिए 100 करोड़ का प्रावधान, कोटा-बीकानेर में मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा, 4 जिलों में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइंस खोले जाएंगे.
- प्रदेश के सभी सैकंडरी स्कूलों को सीनियर सैकंडरी स्कूलों में क्रमोन्नत किया, 5 हजार से ज्यादा आबादी वाले 1200 गांवों में महात्मा गांधी स्कूल खुलेंगे, इंग्लिश मीडियम अध्यापकों का अलग से कैडर बनेगा
- जुलाई 2022 में रीट की परीक्षा होगी. पुराने अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. नकल रोकने के लिए एसओजी में नकल निरोधक यूनिट का गठन किया जाएगा. 1 लाख 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है. एक लाख पदों पर नई भर्तियां होगी.
- दिव्यांग लोगों को 5 हजार स्कूटी दी जाएगी
- मेधावी छात्राओं को 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार स्कूटी दी जाएगी.
- पूरे प्रदेश में लागू होगी इंदिरा गांधी मातृत्व योजना, प्रसूता को इस योजना में मिलेंगे 6000 रुपए
- पालहार योजना में पेंशन राशि 1500 से 2500 की
- एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को स्मार्ट फोन
- प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी, 1 जनवरी 2004 के बाद की नियुक्तियों को भी मिलेगा, प्रदेश में दस हजार नए होमगार्ड की भर्ती होगी.
- लघु और सीमांत किसानों को मुफ्त में बीज मिलेगा. अगले 2 साल में 50 हजार किसान इससे लाभांवित होंगे. मुफ्त बीज के लिए 30 करोड़ के बजट को मंजूरी. 3 लाख पशुपालक कृषकों को चारे के बीज उपलब्ध कराएंगे.
- राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन शुरु होगा. आवारा पशुओं से सुरक्षा के लिए योजना शुरु. तारबंदी के लिए 100 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा.
- कृषि सयंत्र खरीदने के लिए हर साल 5 हजार रुपए दिए जाएंगे, राजस्थान में कृषि तकनीक मिशन शुरु किया जाएगा, 7 हजार किसानों को कृषि सयंत्रों पर 150 करोड़ का अनुदान मिलेगा.
- कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाएंगे. 5 हजार किसानों को प्याज भंडारण के लिए 44 करोड़ का अनुदान मिलेगा.
Presenting State Budget for the financial year 2022-23
Download PDF of Rajasthan State Budget 2022-2023
बजट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण हाइलाइट्स अपडेट और बजट भाषण की पीडीऍफ़ कॉपी आप नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।
Note: Budget Documents will be made available after Hon’ble Chief Minister (Finance) Speech
Source / Credits: finance.rajasthan.gov.in
इसे भी देखें : [PDF] केंद्रीय बजट 2022-23 पीडीएफ डाउनलोड: Union Budget in Hindi-English PDF Download
Conclusion:
Here you will Read about Rajasthan Budget 2022 PDF (राजस्थान बजट 2022 पीडीएफ) We Hope this Information will be useful to you.