Mandi Bhav 12 May 2025 : आज सोमवार को राजस्थान, हरियाणा प्रदेश की नोहर, रावतसर, ऐलनाबाद, सिरसा, घड़साना और सूरतगढ़ समेत अन्य प्रमुख मंडियों में सरसों, ग्वार, चना और अन्य फसलों के भाव क्या कुछ रहे? आइए जाने
Mandi Bhav: राजस्थान, हरियाणा की प्रमुख मंडियों में सरसों, ग्वार, चना और अन्य फसलों के भाव
मंडी भाव न्यूज़ – 12 मई 2025 : आज राजस्थान, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों की प्रमुख मंडियों में सरसों, ग्वार, चना और अन्य फसलों के भाव में हलचल रही। सरसों के दाम में मिलाजुला रूख रहा, नोहर मंडी में सरसों का अधिकतम भाव ₹6150 तक पहुंच गया, जबकि बीकानेर में पीली सरसों ₹7500 से ₹8300 तक बिकी। ऐलनाबाद, सिरसा, रावतसर और सूरतगढ़ मंडियों में सरसों ₹5595 से ₹6100 के बीच रही। ग्वार के भाव नोहर और रावतसर में ₹4750 से ₹4800 तक रहा।
चना की बात करें तो बीकानेर, रावतसर और गजसिंहपुर मंडियों में चना ₹5200 से ₹5650 के दायरे में रहा। खास बात यह रही कि सिवानी मंडी में चना ₹5675 तक बिका। गेहूं के भाव अपेक्षाकृत स्थिर रहे, अधिकतम भाव सिरसा में ₹2430 और बीकानेर में ₹2600 से ₹3000 (1482 गेहूं) तक दर्ज किए गए। वहीं, तारामीरा के भाव अधिकांश मंडियों में ₹5100 से ₹5351 तक स्थिर दिखे।
इसबगोल, जीरा और सौंफ जैसी मसाला फसलों में भी अच्छी तेजी रही। बीकानेर में ईसबगोल ₹12500, जीरा ₹20400 और सौंफ ₹8000 तक बिकी। आइए देखें आज के सभी प्रमुख मंडियों का ताजा रेट
नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद