Bharat Bandh 27 September 2021 : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वर्ष 2020 में पारित किये गये 3 नये कृषि कानूनों के विरोध में लम्बें समय से किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। धरनास्थल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 27 सितंबर 2021 भारत बंद (Bharat Bandh On 27 September 2021) का आह्वान किया है।
27 सितंबर 2021 भारत बंद हाइलाइट्स:
- केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में 10 महीनों से किसान आंदोलन जारी।
- संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर 2021 को ‘भारत बंद’ का ऐलान किया ।
- 27 तारीख को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक किसान करेंगे ‘भारत बंद’।
- किसानों की भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़क और रेल परिवहन को बाधित करेंगे।
- अनाज मंडियों में व्यापार का कार्य रहेगा बंद।
- दिल्ली से लगी सीमाओं के सभी वैकल्पिक रास्ते को भी बंद रखा जाएगा।
ये रहेगा भारत बंद का समय
27 September 2021 Bharat Bandh Timing:-संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार, 27 सितंबर 2021 को प्रस्तावित भारत बंद (Bharat Bandh) का समय किसान संगठनों के मुताबिक सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक का रहेगा।
इससे पहले 26 मार्च 2021 को किया था भारत बंद, जानिए इसके बारे में
26 मार्च 2021 को किसान आन्दोलन का 120वां दिन था। जैसा की आप सब जानते ही है की पिछले दस महीनों से हजारों की तादात में किसान सिंघू , टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर केंद्र सरकार द्वारा लागू किये तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी जामा पहनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। इसी आंदोलन को और तेज करने और सरकार पर नये कृषि अध्यादेशों को वापस लेने के लिए दवाब बनाने के उद्देश्य से भारत बंद किया जा रहा है ।
संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukta Kisan Morcha) के आह्वान पर इस बंद में किसान संगठनो ने देश में जगह-जगह कृषि बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया और 28 मार्च को ‘होलिका दहन’ के दौरान कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई तथा सरकार के पुतले भी जलाए थे।

Bharat Bandh 27 September 2021 FAQ
Q. 27 तारीख को भारत बंद रहेगा क्या?
Ans. Bharat Band 27 September 2021: केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार (27 सितम्बर 2021) को भारत बंद (Bharat Band) का ऐलान किया है।
Q. भारत बंद का क्या असर है?
Ans. भारत बंद के चलते सड़क और रेल परिवहन सेवाएं बाधित रहेगी , राजस्थान , हरियाणा व पंजाब सहित अनेक अन्य राज्यों में कृषि उपज मंडियों में कारोबार पूर्णत: बंद रहेगा।
Q. भारत बंद में क्या-क्या बंद रहेगा?
Ans. 27 सितंबर को भारत बंद का समय सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे का है इस दौरान रेल सेवाएं , सड़क यातायात , अनाज मंडिया , दुकाने और दुग्ध डेयरी , सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाएगा।
Q. भारत बंद के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा?
Ans. किसान संगठनों के मुताबिक 27 सितंबर को भारत बंद के दौरान इन्हें रहेगी छूट : अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और कोई भी मेडिकल सेवा , किसी भी तरह की सार्वजनिक (फायर ब्रिगेड, आपदा राहत आदि) या व्यक्तिगत इमरजेंसी (मृत्यु, बीमारी, शादी आदि) , जिन विद्यार्थियों की परीक्षा है।
Q. Tomorrow is Bharat Bandh Yes or No
Ans. Yes Tomorrow is Bharat Bandh. Except the states with assembly elections, the impact of the Bharat Bandh is expected to be mixed.
इसे भी पढ़े : खेती से जुड़े 3 कानूनों पर किसानों को क्या है डर ? और सरकार का इस पर क्या कहना है ?
Web Title : News Regarding Bharat Band On 27 September 2021 Know Everything in Hindi