Guar Latest Price Today 30 November 2022: नमस्कार किसान साथियों, ग्वार की कीमतों (Guar Price) में आपको नवंबर माह में भारी उठापटक देखने को मिली। नवंबर माह की 1 तारीख को ग्वार का भाव हाजिर मंडियों में 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा था जोकि 19 तारीख को 7000 रुपये प्रति क्विंटल के आकड़े को पार कर गया।
ग्वार की कीमतों में आई इस तेजी के पीछे मुख्य वजह इस बार समय पर बारिश नहीं होने की वजह से ग्वार के उत्पादन में भारी कमी आई है, जबकि अरब, यूरोप में ग्वार पैक की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं पाकिस्तान, सुडान से एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। मांग में तेजी के कारण भी ग्वार सीड और ग्वार गम की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। सप्लाई में कमी से भी कीमतों में उछाल आया है।
NCDEX ग्वार वायदा
NCDEX वायदा पर बीते दिनों से जारी गिरावट के बाद कल फिर एक बार ग्वार गम और ग्वार सीड में 6 फीसदी का ऊपरी सर्किट देखने को मिला। NCDEX पर कल के कारोबारी सत्र में ग्वार गम दिसंबर वायदा अनुबंद 727 रुपये की जोरदार तेजी साथ 12860 रुपये एवं ग्वार सीड दिसम्बर वायदा अनुबंद करीब 348 की तेजी के साथ 6158 रुपये पर बंद हुआ था ।
अगर NCDEX वायदा पर आज के भावों की बात करें तो आज एक बार फिर कल की तेजी के बाद उठापठक देखने को मिल रही है. आज बुधवार 30 नवंबर के कारोबारी सत्र में ग्वार गम दिसंबर वायदा अनुबंद कल के मुकाबले 144 रुपये की तेजी के साथ 13004 पर खुला. बाज़ार खुलने के बाद खबर लिखे जाने तक ग्वार गम ने 13120 का हाई और 12785 का Low बनाया .
जबकि ग्वार सीड दिसंबर वायदा आज 63 रुपये की तेजी के साथ 6221 रुपये पर खुला. बाज़ार खुलने के बाद से अभी तक ग्वार सीड ने 6290 का हाई और 6060 ला Low बनाया.
NCDEX Guar Price/Rate Live 30 November, 2022 (12.01 PM IST) :यहाँ देखें NCDEX पर ग्वार का लाइव भाव क्या चल रहा है…
Commodity | Expiry | Price | NetChng | Chng | Open | High | Low | Close |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
GUARGUM5 | 20DEC2022 | 12860 | 0.00 | 0.00 | 13004 | 13120 | 12785 | 12860 |
GUARGUM5 | 20JAN2023 | 13048 | 39 | 0.30 | 13250 | 13280 | 12962 | 13009 |
GUARSEED10 | 20DEC2022 | 6109 | -49 | -0.80 | 6221 | 6290 | 6060 | 6158 |
GUARSEED10 | 20JAN2023 | 6198 | -48 | -0.77 | 6344 | 6346 | 6150 | 6246 |
ये रहे हाजिर मंडियों में कल गवार के भाव
नोहर मंडी में ग्वार भाव 5800 से 5964 रुपये/क्विंटल
रावतसर मंडी में ग्वार भाव 5800 से 6209 रुपये/क्विंटल
संगरिया मंडी में ग्वार भाव 5434 से 5916 रुपये/क्विंटल
श्री विजयनगर मंडी में ग्वार भाव 4825 से 5911 रुपये/क्विंटल
श्री गंगानगर मंडी में ग्वार भाव 5230 से 5913 रुपये/क्विंटल
रायसिंहनगर मंडी में ग्वार भाव 5700 से 6201 रुपये/क्विंटल
गजसिंहपुर मंडी में ग्वार भाव 5401 से 5890 रुपये/क्विंटल
गोलूवाला मंडी में ग्वार भाव 5200 से 6016 रुपये/क्विंटल
पीलीबंगा मंडी में ग्वार भाव 6070 से 6126 रुपये/क्विंटल
रावला मंडी में ग्वार भाव 5595 से 5940 रुपये/क्विंटल
घड़साना मंडी में ग्वार भाव 5500 से 6195 रुपये/क्विंटल
देवली मंडी में ग्वार भाव 5000 से 5400 रुपये/क्विंटल
मेड़ता मंडी में ग्वार भाव 5650 से 5850 रुपये/क्विंटल
ऐलनाबाद मंडी में ग्वार भाव 5100 से 6060 रुपये/क्विंटल
सिरसा मंडी में ग्वार भाव 5400 से 5941 रुपये/क्विंटल
आदमपुर मंडी में ग्वार भाव 5500 से 5882 रुपये/क्विंटल
भट्टू मंडी में ग्वार भाव 5050 से 5465 रुपये/क्विंटल
क्या ग्वार में फिर आएगी तेजी ?
ग्वार की कीमतों में तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते ग्वार की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी । जानकारों की माने तो ग्वार का उत्पादन इस बार काफी कम बताया जा रहा है । मंडियों में भी ग्वार की आवक बहुत कम हो रही है। किसानों ने तेजी की उम्मीद में ग्वार रोक लिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में ग्वार की कीमते फिर से एक बार 7000 रूपये के आकड़े को पार कर सकती है। हालांकि ग्वार में यहाँ से अब बड़ी गिरावट की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही। ऐसे में हमारा मानना है की आने वाले कुछ ही दिनों में ग्वार में एक बार फिर तेजी बनेगी।
डिस्क्लेमर:
किसानों को हमारी सलाह है की किसी के बहकावे या सोशल मिडिया पर चल रही बेबुनियादी खबरों पर विश्वास करके व्यापार करने से बचना चाहिए। व्यापार करने से पूर्व अपने स्वयं के विवेक का इस्तेमाल करें। यहाँ प्रकाशित रिपोर्ट हमारे स्वयं के विचार है। हमारा उदेश्य केवल किसानों तक मंडियों में चल रहे भावों की जानकारी पहुंचना है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।