ताज़ा खबरें:

सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 30 जनवरी 2023 (Sarso Teji Mandi Report )

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 30 जनवरी 2023 (Sarso Teji Mandi Report) :  पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार जयपुर सरसों 6250 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम 6125 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो मे मांग कमजोर रहने से -125 रूपए कुंटल की गिरावट दर्ज हुआ, सरसो की बुवाई इस रबी सीज़न 97.10 लाख हेक्टेयर पंहुचा जो पिछले वर्ष से 7 लाख हेक्टेयर अधिक है।

राजस्थान, गुजरात और एमपी के कई मंडियों में सरसो के की नयी फसल की आवक शुरू हो गयी है। हालाँकि मॉइस्चर अधिक होने से लेवाल दिलचस्पी कम दिखा रहे हैं। राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले सप्ताह अधिक ठण्ड से फसल को नुकसान की रिपोर्ट मिली।

वहीं राजस्थान, गुजरात और यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। जो की सरसो के लिए वरदान साबित हो सकता है। अधिकतर एरिया में मौसम अनुकूल है। और फसल की स्थिति संतोषजनक है। हर वर्ष मौसम की मार से थोड़ी फसल को नुकसान होती ही है। इसलिए उत्पादन में कोई बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं।

इसे भी जाने : सरसों में तेजी, सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर और खल के ताजा भाव (30 जनवरी 2023)

सटोरिये मौसम से फसल को भारी नुकसान बता कर बाजार को चलने की कोशिश करेंगे पुरानी फसल की मांग अधिक है। लेकिन मिल वाले ऊँचे दाम पर खरीदारी करने से बच रहे हैं। नयी फसल में अधिक मॉइस्चर के चलते डिमांड कमजोर है। सरसों तेल की मांग बेहतर है लेकिन अन्य तेलों में उठाव नहीं होने से सरसो तेल के भाव भी रुक गए हैं।

विदेशी खाद्य तेल बाजार के समर्थन और घरेलू मांग निकलने से सरसो तेल के भाव 1220-1280 के बीच स्थिर रहने की उम्मीद नयी फसल की आवक बढ़ने से पहले सरसो में एक उछाल मिल सकता है। लेकिन आवक बढ़ने के बाद फिर दबाव देखने को मिलेगी।अधिकतर जानकर जयपुर सरसो का बॉटम 5700/5800 के बीच रहने की उम्मीद जता रहे हैं। सरसो के भाव अभी 300-400 रूपए बॉटम से दूर और आवक बढ़ने पर बॉटम लेवल को आजमा सकता।

Read Also : Sagwan Farming: सागवान की खेती से की जा सकती है करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी जानकारी

डिस्क्लेमर:

सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 30 जनवरी 2023: कृपया व्यापार अपने स्वयं के विवेक से करें। हमारा उद्देश किसानों तक केवल जानकारी पहुँचाना है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now