सरसों भाव में आज दिखी गिरावट, देखें साप्ताहिक तेजी मंदी के साथ आज के ताजा रेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

सरसों भाव सप्ताहिक रिपोर्ट 2 सितंबर 2024: पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार जयपुर सरसों 6200 रुपये पर खुला और शनिवार शाम 6400 रुपये पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान सरसो में मांग बनी रहने से +200 रूपए प्रति क्विंटल की मजबूत दर्ज हुआ, सरसो तेल और खल में मजबूती से सरसो में इस सप्ताह 200-250 रुपये की तेजी आयी। सरसो तेल में औसतन 5 रुपये/किलो और खल में 50-60 रुपये/क्विंटल की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गयी।

सरसो तेल में अन्य तेलों के मुकाबले अधिक तेजी देखने को मिल रही है। जहाँ सोया और पाम में 3 से 5 रुपये/किलो तेजी आयी, वहीं सरसो तेल में 10-12 रुपये/किलो की तेजी आयी। एक तरफ़ा तेजी के चलते सरसो तेल का अंतर सोया तेल के साथ बढ़कर 30 रुपये /किलो हुआ।

ड्यूटी की अफवाहों, सरसो तेल की टाइट सप्लाई और अन्य तेलों की भी सप्लाई बाधित होने से ये तेजी का माहौल बना। सरसो और सरसो तेल की डिमांड तेजी को देखकर निकली और ना की डिमांड के सहारे तेजी आयी। मौजूदा तेजी को सप्लाई डिमांड का सहारा कम और मौसम सम्बंधित चिंता, ड्यूटी की अफवाहों और बाहरी मार्किट की कुछ खबरों का का सपोर्ट अधिक मिला। बारिश के कारण सरसो की सप्लाई कम है वहीं नाफेड की बिकवाली भी धीमी है। जो तेजी सितम्बर के मध्य से दिवाली तक आने की उम्मीद थी वो समय से पहले आयी।

राजस्थान, गुजरात में भारी बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया जिससे सरसो की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करने में होगी देरी। सरसो, सरसो तेल में उम्मीद से पहले और उम्मीद से ज्यादा तेजी आयी इसलिए यहाँ से बड़ी तेजी आगे के त्योहारों में मार्केट खराब कर सकती है।इन स्तरों से कुछ करेक्शन आये तो दिवाली तक यह मजबूती जारी रहेगी लेकिन एक तरफा तेजी के बाद इन स्तरों पर खरीदारी जोखिम भरा नजर आ रहा है। खल में लम्बी अवधि के लिए खरीदारी की राय वहीं सरसो और सरसो तेल में कुछ करेक्शन का इंतज़ार करना चाहिए।

सरसों (MUSTARD) भाव 2 सितंबर 2024

देशभर की मंडियों में आज सोमवार 02-09-2024 को सरसों भाव (Mustard Price) में मामूली गिरावट रही । आइये देखें आज के सरसों , सरसों ऑइल कच्ची घानी व एक्सपेलर का भाव और तेजी मंदी की पूरी जानकारी…

JAIPUR ( जयपुर ) :+GST
MUSTARD SEED ( सरसों ) : ₹ 6400/6425 (+0)
EXPELLER ( एक्सपेलर ) : ₹ 1250/1251 (+0)
KACCHI GHANI ( कच्ची घानी ) : ₹ 1260/1261 (गिरावट -1)
CAKE ( खल ) : ₹ 2675/2680 (तेजी +15)


DELHI ( दिल्ली )
सरसो ₹ 6150/6200 (गिरावट -25)
सरसों तेल एक्सपेलर ₹ 1235 (तेजी +5)

CHARKHI DADRI ( चरखी दादरी )
सरसो ₹ 6125/6175 (गिरावट -25)
सरसों तेल एक्सपेलर ₹ 1220 (+0)
सरसों खल ₹ 2650 (तेजी +25)

NEWAI ( नेवाई )
सरसों तेल एक्सपेलर ₹ 1230 (+0)
सरसों तेल कच्ची घानी ₹ 1250 (+0)
सरसों खल ₹ 2620 (+0)
सरसों ₹ 6000 (+0)

TONK ( टोंक )
सरसों : ₹ 5980 (+0)
सरसों तेल कच्ची घानी : ₹ 1248 (+0)
सरसों खल : ₹ 2610 (+0)

गोयल कोटा  (GOYAL KOTA )
सरसों (SARSON) 6200

छतरपुर (CHHATARPUR)
सरसों (MUSTARD) 5500

सुमेरपुर (SUMERPUR)
सरसों (MUSTARD) 6390/6420(42)
खल सरसों (MUSTARD) 2725

मुरैना (MORENA)
सरसों (MUSTARD)-5650
आवक बोरी (ARRIVAL BORI)-1000
सरसों तेल कच्ची घानी
(MUSTARD OIL KACHCHI GHANI)-1240
सरसों तेल एक्सपेलर (MUSTARD OIL EXP)-1230
खल (KHAL)-2750

पोरसा (PORSA)
सरसों (MUSTARD)-5625
आवक बोरी (ARRIVAL BORI)-400

ग्वालियर (GWALIOR)
सरसों (MUSTARD)-5700/5800
आवक बोरी (ARRIVAL BORI)-300/400

सरसों (MUSTARD)
शमसाबाद आगरा (SHAMSABAD AGRA)-6900+0
दिग्नेर आगरा (DIGNER AGRA)-6900+0
अलवर (ALWAR)-6800 गिरावट -50
कोटा (KOTA)-6850+0
मुरैना (MORENA )-6875 गिरावट -25

सरसों (SARSON)
भरतपुर नयी भाव ₹5960 गिरावट -40
कामां भाव ₹5960 गिरावट -40
कुम्हेर भाव ₹5960 गिरावट -40
नदबई भाव ₹5960 गिरावट -40
डीग भाव ₹5960 गिरावट -40
नगर भाव ₹5960 गिरावट -40
कोटा भाव ₹5960 गिरावट -40

MUSTARD SEED ARRIVAL ( सरसों की आवक )
RAJASTHAN ( राजस्थान ) :185000 बोरी
MADHYA PRADESH ( मध्य प्रदेश ) :30000 बोरी
UTTAR PRADESH ( उत्तर प्रदेश ) :55000 बोरी
HARYANA+PUNJAB ( हरियाणा+ पंजाब ) :20000 बोरी
GUJRAT ( गुजरात ) :15000 बोरी
OTHER ( अन्य ) :70000 बोरी
*TOTAL ARRIVAL ( कुल आवक ) :375000 बोरी

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।