Mustard Price Today Latest Update: देश में सरकार द्वारा चालू रबी सीजन के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 5450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन किसानों को सरसों का दाम इससे कहीं कम मिल रहा है। सरसों के कम दाम मिलने से किसान मायूस नजर आ रहे है।
जल्द ही सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने वाली ऐसे में उम्मीद की जा रही है की सरकार द्वारा MSP पर खरीद शुरू होने के बाद सरसों की कीमतों में तेजी आएगी।
हरियाणा में 15 मार्च से MSP पर सरसों की खरीद शुरू
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेले में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों को मंडियों में सरसों का एमएसपी नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते सरकार ने 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। इस बारे में हैफेड को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हैफेड न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर सरसों की खरीद करेगी।हरियाणा प्रदेश की 114 अनाज मंडियों में सरसों की खरीद की जाएगी।
ये है सरसों के मौजूदा भाव
तेल मिलों की मांग कमजोर के चलते कल शनिवार को घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन सरसों की कीमतों में एक बार फिर मामूली गिरावट दर्ज की गई। जयपुर की बात करें तो कल कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये टूटकर भाव 5575 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आइये! एक नजर डाले कल के राजस्थान और हरियाणा की कुछ प्रमुख स्थानीय कृषि उपज मंडियों में सरसों के न्यूनतम और अधिकतम भाव क्या कुछ रहे…
Mustard Market Price List :-
- नोहर मण्डी नई सरसों का भाव 4900-5051 ₹/क्विंटल
- नोहर मण्डी पुरानी सरसों का भाव 4800-5095 ₹/क्विंटल
- श्री गंगानगर मण्डी नई सरसों का रेट 4225-5205 ₹/क्विंटल
- श्री गंगानगर मण्डी पुरानी सरसों का भाव 4650-5035 ₹/क्विंटल
- रावतसर मण्डी नई सरसों का भाव 4820-5050 ₹/क्विंटल
- संगरिया मण्डी सरसों का भाव 4700-5191 ₹/क्विंटल
- रायसिंहनगर मण्डी का भाव 4350-5118 ₹/क्विंटल
- रावला मण्डी का भाव 4285-5205 ₹/क्विंटल
- हनुमानगढ़ मण्डी का भाव 4751 से 5171 ₹/क्विंटल
- केसरीसिंहपुर मण्डी सरसों नई का रेट 4300-5001 ₹/क्विंटल
- गोलूवाला मण्डी सरसों का भाव 4526-5045 ₹/क्विंटल
- जैतसर मण्डी सरसो का भाव 4270-4921 ₹/क्विंटल
- अनूपगढ़ मण्डी सरसों का भाव 4006-5161 ₹/क्विंटल
- श्री माधोपुर मण्डी पीली सरसों का भाव 4800-5200 ₹/क्विंटल
- श्री माधोपुर मण्डी रायड़ा का भाव 4010-5080 ₹/क्विंटल
- सादुलशहर मण्डी सरसों का भाव 4200-5162 ₹/क्विंटल
- देवली मण्डी सरसों का भाव 4200-5350 ₹/क्विंटल
- ऐलनाबाद मण्डी नई सरसों का भाव 4500-5211 ₹/क्विंटल
- आदमपुर मण्डी नई सरसों का भाव 5159 ₹/क्विंटल
- आदमपुर मण्डी सरसों पुरानी का भाव 5255 ₹/क्विंटल
- सिरसा मण्डी सरसों का भाव 5265 ₹/क्विंटल
- भट्टू मण्डी सरसों का भाव 4800-5310 ₹/क्विंटल
सरसों का उत्पादन अनुमान ज्यादा
देश में चालू सीजन में सरसों का बंपर उत्पादन होने का अनुमान है। व्यापारियों के अनुसार सरसों के उत्पादक राज्यों में मौसम साफ है, जिस कारण आगामी दिनों में दैनिक आवकों में बढ़ोतरी होगी। तेल मिलें अभी केवल जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं। इसलिए सरसों कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट
सरसों तेल के भाव भी जनवरी की तुलना में काफी नीचे आ गये है। तेल के भाव में गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पॉम ऑयल की क़ीमतों में आई गिरावट है।
आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में चालू सप्ताह में आई गिरावट के कारण घरेलू बाजार में सरसों तेल के दाम कमजोर हुए है। जानकारों के अनुसार विदेशी बाजार में अभी खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शनिवार को क्रमशः 1092 रुपये और 1082 रुपये प्रति 10 किलो पर स्थिर बनी रही। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 2400 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर बनी रही।
सरसों की दैनिक आवक 9 लाख बोरियों से अधिक
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को 9.50 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में इसकी आवक इतनी ही बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 5 लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में एक लाख बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 1.05 लाख बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 35 हजार बोरी तथा गुजरात में 70 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 1.40 लाख बोरियों की आवक हुई।
इसे भी जाने किसान : क्या बेकार है नैनो यूरिया ? पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीरेन्द्र सिंह लाठर ने सर्वोच्च न्यायालय से की जांच की मांग