ताज़ा खबरें:

MP किसान खबर: चना, मसूर, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद 22 मार्च से होगी शुरू

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान खबर भोपाल: एमपी में गेहूं के साथ ही मंडियों में शुरू होगी चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद।

मध्य प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री Kamal Patel ने कहा है कि इस वर्ष गेहूँ के साथ ही चना, मसूर और सरसों का उपार्जन भी किया जायेगा। पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की उपार्जन के लिये पंजीयन का कार्य 1 फरवरी 2021 और उपार्जन कार्य 15 मार्च 2021 से प्रारंभ होगा।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अब किसानों (Farmers) को अपनी दलहन की फसलों (Crops) को अनाज मंडी में बेचने के लिये गेहूँ उपार्जन (Wheat Procurement) कार्य के खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

आगे उन्होंने कहा कि अब से पहले सरकार द्वारा गेहूँ उपार्जन के पश्चात ही चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन का कार्य शुरू किया जाता था। जिसके चलते किसानों को काफी इंतजार करना पड़ता था। लेकिन सरकार द्वारा गेहूं के साथ ही चना, मसूर, सरसों की की खरीद के फैसले से अब किसान लाभान्वित होंगे और उन्हें इंतजार नही करना पड़ेगा। इस निर्णय से अब किसानों को चना, मसूर, सरसों की फसलों का वाजिब दाम सही समय पर मिल सकेगा।

https://youtu.be/j4sDWbkI1zI

गेहूं चना मसूर सरसों खरीद रजिस्ट्रेशन का कार्य 01 फरवरी और खरीद 15 मार्च 2021 से शुरू होगी

आइये जानें, की मध्यप्रदेश के किसान अपनी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए कहां और कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

दोस्तों ! एमपी राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि MSP पर खरीदने के लिए सरकारी पोर्टल की शुरुआत की गई है। यदि कोई भी किसान अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचना चाहता है तो उसे इस ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा.

mpeuparjan पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए आप नीचे दिए लिंक पर विजिट करें.

यहाँ देखें: ई उपार्जन पोर्टल मध्य प्रदेश किसान पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया

New Update 13 March 2021

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए जरूरी सूचना : मौसम में आए परिवर्तन के चलते राज्य शासन ने रबी उपार्जन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की उपार्जन तिथि में बदलाव किया गया है। अब उक्त फसलों का उपार्जन 22 मार्च से किया जायेगा। जिसकी जानकारी Agriculture Department, Government of Madhya Pradesh के ऑफिसियल ट्विटर हेंडल पर देख सकते है .

न्यू अपडेट 21 मार्च : इंदौर और उज्जैन संभागों में 22 मार्च 2021 से नहीं होगी खरीद

Q. मध्यप्रदेश में चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद कब से होगी?

Ans. प्रदेश में चना, मसूर और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद का कार्य 22 मार्च 2021 से शुरू किया जाएगा .

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now