Merta Mandi Bhav 10-04-2023 : देश में इस बार जीरे की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आई है। व्यापारियों के मुताबिक़ भारत में कम उपज वैश्विक कीमतों को प्रभावित करेगी, क्योंकि देश दुनिया में जीरे का सबसे बड़ा उत्पादक है। नागौर की मेड़ता कृषि आज सोमवार 10 अप्रैल को पहली बार जीरा 50,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका ।
पहली बार जीरा 50 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिका
मेड़ता मंडी में आज जीरे ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और शाम तक बीते कारोबारी दिन के मुक़ाबले 9 हजार रुपये की रिकॉर्ड तेज़ी के साथ अधिकतम भाव 50 हजार रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया । मंडी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जीरा 50 हजार रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंचा है। साथ ही एक दिन में आज तक की 9 हजार रुपये की तेजी भी पहली बार देखने को मिली है।
ये है… जीरे में तेजी की मुख्य वजह
1. विदेशी व घरेलू डिमांड में वृद्धि
घरेलू और विदेशी बाजारों में जीरे में भारी डिमांड बनी हुई है। अधिक मांग के चलते जीरे की क़ीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।
2. कमजोर उत्पादन और खराब मौसम का असर
देश में इस बार ख़राब मौसम के चलते जीरे का उत्पादन कमजोर बताया जा रहा है। जीरे की फसल को जब सर्दी की जरूरत थी तब अचानक तापमान में वृद्धि हो गई और उसके बाद बेमौसम बारिश ने जीरे के उत्पाद और क्वालिटी को भारी नुकसान पहुँचाया है।
क्या जीरे में तेजी आगे भी बरकरार रहेगी?
बाजार जानकारों की माने तो अभी आने वाले दिनों में जीरे की भारी डिमांड के चलते दामों में कुछ दिन और तेजी बनी रहेगी। फिलहाल किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।
जीरे का भाव 10 अप्रैल 2023
तारीख | जीरा भाव ( ₹ प्रति क्विंटल में) |
4 अप्रैल 2023 | 37,000 रुपए |
5 अप्रैल 2023 | 39,000 रुपए |
6 अप्रैल 2023 | 40,000 रुपए |
7 अप्रैल 2023 | 41,000 रुपए |
10 अप्रैल 2023 | 50,000 रुपए |
मेड़ता कृषि उपज मंडी में कृषि जिंसों के भाव दिनांक 10 अप्रैल 2023
