ताज़ा खबरें:

Mausam ki jankari: अगले 5 दिन इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Jagat Pal

Follow Us

Mausam ki jankari 17 February 2024 : देश के अनेक राज्यों में मौसम आज से एक बार फिर बदलने वाला है। इसे लेकर मौसम विभाग ने आंधी बारिश ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आज यानी 17 फरवरी को ताजा पश्चमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। जिसके चलते कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना हैं। दिल्ली में 18 फरवरी के बाद बादलवाही के साथ बारिश होने के भी आसार है।

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान (Weather Update) के अनुसार आगामी 48 घंटे में जम्मू कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। साथ ही इन इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Weather Update

मौसम पूर्वानुमान 18 से 21 फरवरी

जम्मू कश्मीर और लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी यूपी में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान भी सुबह में कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा छा सकता है।

जबकि हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 19 और 20 फरवरी 2024 को तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 20 और 21 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले धूप बनी रहेगी। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में आगामी चार दिन बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जाएगा। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। ग्वालियर-चंबल इलाके में हल्की बारिश हो सकती है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now