ताज़ा खबरें:

Mandi Bhav – मूंगफली व ग्वार में ताबड़तोड़ तेजी, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Jagat Pal

Follow Us

Mandi Bhav – किसान साथियों! इस बार गुजरात में बेमौसम बारिश ने वहां की मूंगफली (Groundnut) की फसल को तहस-नहस कर दिया है, जिसका सीधा फायदा इस बार बीकानेर के मूँगफली उत्पादक किसानों को मिल रहा है। जी हाँ महज एक हफ्ते में मूंगफली के भाव ₹5,500 से उछलकर ₹6,800 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।

---विज्ञापन---

कल शनिवार को तो बीकानेर मंडी में मुंगफली खळा भाव ₹5,700 से ₹6,700 , मुंगफली चुगा ₹5,500 से ₹6,050 और मुंगफली सिकाई ₹5,900 से ₹6,801 प्रति क्विंटल तक बिकी ।

ये भी पढ़े – Sonalika 745 DI III Sikander: 50 HP का भरोसेमंद ट्रैक्टर, जाने ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स

गुजरात के राजकोट समेत दूसरे उत्पादन क्षेत्रों से व्यापारी अपने अग्रिम सौदे पूरे करने के लिए बीकानेर की अनाज मंडी की तरफ़ रुख़ कर रहे हैं। क्योकि गुजरात की मूंगफली का छिलका बारिश में काला पड़ गया था। निर्यात कर दूसरे देशों में भेजने पर रिजेक्ट होने का डर सता रहा है। जबकि बीकानेर की मूंगफली इस बार सुपर क्वालिटी और साफ रंग वाले छिलके की है। यही वजह है कि देश-दुनिया में अब बीकानेर का नाम ज़ुबान पर है।

---विज्ञापन---

3 करोड़ बोरी उत्पादन की उम्मीद

अभी इस सीजन में बीकानेर की अनाज मंडी में 80 लाख बोरी मूंगफली की आवक हो चुकी है। रोजाना 1.25 लाख बोरी की आमदन हो रही है। बाज़ार के जानकारों की माने तो इस बार उत्पादन 3 करोड़ बोरी तक पहुंच जाएगा । यह उत्पादन स्तर गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर आने वाले दिनों में बीकानेर के लिए शानदार मौका है।

ये भी पढ़े – Mahindra 275 DI TU: 39 HP का दमदार ट्रैक्टर, जाने कीमत और ख़ासियत

भावों में इस सुधार का फायदा सिर्फ किसान को नहीं, व्यापारी और सरकार को मिल रहा है। सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने का दबाव अब कम हो गया है। गोटा और ऑयल मिलों में ज्यादा खपत हो रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले कुछ समय पहले सरकार ने गोदामों में पड़ी पिछले साल की मूंगफली को ₹5,000 प्रति क्विंटल से कम दाम पर बेची थी, जिसे स्थानीय मील संचालकों और व्यापारियों ने खरीदा था।

---विज्ञापन---

ग्वार 6 हज़ार के पार

वहीं दूसरी तरफ़ कृषि जिंस ग्वार (Guar) के भाव ने भी तेज़ी पकड़ी है। तीन साल से ₹4,500 से ₹5,000 प्रति क्विंटल के भीतर घूम रहे ग्वार के भाव अब ₹5600 से ₹6000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। रायसिंहनगर मंडी में तो कल शनिवार को ग्वार का टॉप भाव ₹6,061 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। स्थानीय व्यापारी ज्यादा खरीद रहे हैं। बीकानेर मंडी में रोजाना 3 हजार थैले ग्वार की आवक हो रही है। इस बार कुल उत्पादन 60-70 लाख क्विंटल रहने का अनुमान है। अधिक जानकारी के लिए इसे पढ़े – ग्वार भाव में धमाका! रायसिंहनगर में ₹785 की तेजी, भाव ₹6000 के पार, देखें मंडी वाइज रेट

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now