Mahindra 275 DI TU: नमस्कार किसान भाइयो! आज की तेज़ रफ़्तार ज़माने में, अगर आपके पास दमदार मशीनरी नहीं है, तो खेती-बाड़ी में पीछे रह जाना तय है। पारंपरिक तरीकों से अब वो मुनाफा नहीं निकलता, जो आधुनिक कृषि यंत्रों से मिलता है। और इन यंत्रों में सबसे अहम है ट्रैक्टर। आज हम बात करेंगे एक ऐसे ट्रैक्टर की, जो किसानों के लिए सस्ता और भरोसेमंद साथी के रूप में किसानों की पसंद बनता जा रहा है। जी हाँ हम बात कर रहे है Mahindra 275 DI TU tractor जिसे पहले “भूमिपुत्र” के नाम से जाना जाता था।
तो चलिए सबसे महिंद्रा 275 डीआई टी यू ट्रैक्टर से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी और क़ीमत को एक नज़र में देख लेते है, उसके बाद इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेगें की इसमें क्या क्या खासियत है…
महिंद्रा 275 डीआई टी यू ट्रैक्टर से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी एक नज़र में
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| इंजन पावर | 39 HP |
| PTO पावर | 33.4 HP |
| सिलेंडर | 3 |
| कूलिंग सिस्टम | वाटर-कूल्ड |
| फ्यूल टैंक | 47 लीटर |
| लिफ्टिंग कैपेसिटी | 1200 किलोग्राम |
| गियर | 8F + 2R |
| फॉरवर्ड स्पीड | 31.2 किमी/घंटा |
| रिवर्स स्पीड | 13.56 किमी/घंटा |
| क्लच | ड्राई टाइप सिंगल/डुअल |
| ब्रेक | ऑयल इमर्स्ड |
| टायर (आगे) | 6.00 x 16 |
| टायर (पीछे) | 13.6 x 28 / 12.4 x 28 |
| कीमत रेंज (ex-showroom) | ₹5.78 – ₹6.20 लाख |
‘भूमिपुत्र’ से ‘टीयू’ तक का एक भरोसेमंद सफर
महिंद्रा 275 Tractor की यह खास सीरीज भारतीय कृषि भूमि को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। भूमिपुत्र के दिनों में ही यह अपनी मज़बूती और टिकाऊपन के लिए मशहूर हो गया था। उस वर्सन को लंबे समय तक किसानों ने अपनाया, क्योंकि यह अलग-अलग मिट्टी और मौसम में कभी धोखा नहीं देता था। फिर कंपनी ने इसे नए अवतार Mahindra 275 DI TU tractor में अपडेट किया, जो आज भी पुराने ज़माने की भरोसेमंदी और नए दौर की तकनीक का परफेक्ट मिक्स है। चाहे जुताई हो, बुवाई हो या माल ढुलाई यह Tractor हर काम में बेजोड़ है।
39 HP का दमदार इंजन
Mahindra 275 DI TU Tractor में 39 हॉर्सपावर का पावरफुल इंजन दिया गया है । साथ ही इसमें 3 सिलेंडर और वाटर-कूलिंग सिस्टम है, जो भारी कृषि कार्यों के लिए बिल्कुल सही है। PTO पावर 33.4 HP की है, जिसकी वजह से यह कल्टीवेटर, रोटरी टिलर और हल जैसे उपकरणों को आसानी से चला सकता है। 540 RPM PTO विकल्प इसे और भी ज़्यादा वर्सेटाइल बनाता है।
फ्यूल टैंक की क्षमता की बात करें तो इसमें बड़ा 47 लीटर टैंक दिया गया है, यानी आप लंबे समय तक बिना रुके आसानी से काम कर सकते है ।
लिफ्टिंग और स्पीड
इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1200 किलोग्राम है। मतलब, भारी इम्प्लीमेंट्स को उठाने में कोई दिक्कत नहीं। गियर की बात करें तो 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर हैं। पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम से गियर शिफ्टिंग इतनी स्मूद है कि चालक को कोई झटका नहीं लगता।
अधिकतम फॉर्ज़न स्पीड 31.2 किमी/घंटा और रिवर्स स्पीड 13.56 किमी/घंटा है। यह सिर्फ खेतों में ही नहीं, सड़क पर ढुलाई के लिए भी बेस्ट है। ड्राई टाइप सिंगल और डुअल क्लच के विकल्प मौजूद हैं। ब्रेक ऑयल में डूबे हुए हैं, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी सुरक्षित ब्रेकिंग देते हैं।
टायर और ट्रैक्शन
यह 2-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। आगे 6.00 x 16 और पीछे 13.6 x 28 या 12.4 x 28 साइज़ के टायर मिलते हैं। ये टायर किसी भी सतह पर ज़बरदस्त ग्रिप और स्थिरता देते हैं। ऊंचे-नीचे, ऊबड़-खाबड़ खेतों में भी यह संतुलन नहीं खोता।
महिंद्रा 275 डीआई टी यू की कीमत
दोस्तों Mahindra 275 DI TU tractor की एक्स-शोरूम कीमत ₹5.78 लाख से शुरू होकर ₹6.20 लाख तक जाती है। ये कीमतें अलग-अलग राज्यों की RTO और टैक्स पॉलिसी के मुताबिक बदल सकती हैं। कुल मिलाकर, यदि आपका बजट कम है और खेती के सभी काम के लिए सस्ते ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो आपके लिए महिंद्रा 275 डीआई टी यू मॉडल्स एक भरोसेमंद और किफायती डील साबित हो सकती है ।









