किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

LPG Price 1 June: चुनावी नतीजों से पहले मोदी सरकार ने किया एलपीजी गैस सिलेंडर 72 रुपए सस्ता, देखें नया रेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

LPG Price 1 June 2024: चुनावी नतीजों से पहले आज 1 जून को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के लाखों LPG उपभोगताओं को बड़ी राहत देते हुए गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है । आज महीने की पहली तारीख़ को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 72 रुपये तक की कटौती की है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेण्डर की क़ीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है ये आपको अब भी पुराने रेट पर ही मिलेगा। आइये जाने, देश के प्रमुख महानगरों में आज कितना सस्ता हुआ LPG सिलेंडर…

ये है…1 जून 2024 से कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर आज शनिवार 1 जून 2024 को जारी नई कीमतों के मुताबिक़ देश की राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 69.50 रुपये घटकर 1676 रुपये हो गया है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी यानी मुंबई में आज से 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर का रेट 69.50 रुपए कम होकर के बाद 1629 रुपये हो गया है।

कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 72 रुपये कम होकर 1787 रुपए , जबकि चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 370.50 रुपए सस्ता होकर 1840.50 रुपए में मिलेगा ।

Commercial LPG Gas Cylinder Price : Applicable from June 1st, 2024

City1 June 20241 May 2024Change
दिल्ली16761745.5069.50
कोलकाता1787185972
मुंबई16291698.5069.50
चेन्नई1840.50191170.50
LPG Price Cut

14 किलो वाला गैस सिलेंडर की कीमत

14 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में आज किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया। बता दें कि घरेलू LPG सिलेंडर की क़ीमतों में पीएम मोदी द्वारा बीते माह 8 मार्च (अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस) को गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। 

देश के प्रमुख महानगरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमतों की बात करें तो ये निम्न प्रकार से है…

  • दिल्ली में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का रेट 803 रुपये
  • कोलकाता में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का रेट 829 रुपये
  • मुंबई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का रेट 802.50 रुपये
  • चेन्नई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का रेट 818.50 रुपये है।

LPG Gas Cylinder Ka Bhav : देश के कुछ अन्य शहरों में गैस सिलेंडर का भाव

शहरघरेलू (14.2 KG Price)कमर्शियल (19 KG Price)
गुड़गांव₹ 811.50 ( 0.00 )₹ 1684.00 ( -67.00 )
नोएडा₹ 800.50 ( 0.00 )₹ 1667.00 ( -69.00 )
बंगलुरु₹ 805.50 ( 0.00 )₹ 1755.00 ( -70.50 )
भुवनेश्वर₹ 829.00 ( 0.00 )₹ 1824.50 ( -72.00 )
चंडीगढ़₹ 812.50 ( 0.00 )₹ 1697.00 ( -69.50 )
हैदराबाद₹ 855.00 ( 0.00 )₹ 1903.50 ( -72.00 )
जयपुर₹ 806.50 ( 0.00 )₹ 1698.00 ( -69.50 )
लखनऊ₹ 840.50 ( 0.00 )₹ 1789.00 ( -69.50 )
पटना₹ 892.50 ( 0.00 )₹ 1932.00 ( -72.50 )
तिरुवनंतपुरम₹ 812.00 ( 0.00 )₹ 1706.50 ( -70.50 )

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

KnowHow to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।