Rasoi Gas Cylinder Price Hike: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा, यहां देखें लेटेस्ट प्राइस

Jagat Pal

Google News

Follow Us

किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

LPG Rasoi Gas Cylinder Price Hike 6 July 2022 : देश में बढ़ती महंगाई के बीच तेल कंपन‍ियों ने आम आदमी को बड़ा झटका देते हुए आज से घरेलू रसोई गैस स‍िलेंडर (Rasoi Gas Cylinder) की कीमत में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Government Oil Companies) द्वारा आज सुबह एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए है। रसोई गैस सिलेण्डर की बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई है।

इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कीमतों के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में 14.2 KG घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस (Gas Cylinder Price Today) आज से 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 1053 रुपये, कोलकाता (Kolkata) में घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत 1079, मुंबई (Mumbai) में घरेलू गैस स‍िलेंडर का रेट 1052.50 रुपये और चेन्‍नई (Chennai) में घरेलू गैस स‍िलेंडर का दाम 1068.50 रुपये हो गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की इस साल में घरेलू गैस स‍िलेंडर (Domestic LPG cylinder) की कीमतों में चौथी बार वृद्धि की गई है। इससे पहले 22 मार्च 2022 को 50 रुपये, 7 मई को 50 रुपये , 19 मई को 3 रुपये 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 19 मई के बाद ज‍िस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम स्‍थ‍िर बने हुए थर और हाल ही में कमर्श‍ियल स‍िलेंडर की कीमत में 198 रुपए की कटौती की गई थी, उसे देखते हुए लग रहा था क‍ि घरेलू गैस स‍िलेंडर भी सस्‍ता होगा ।

Price of Non Subsidised 14.2 Kg Indane Rasoi Gas Cylinder

MonthDelhiKolkataMumbaiChennai
July 6, 20221053107910521068
May 19, 2022100310291002.501018.50
May 7, 2022999.501026999.501015.50
March 22, 2022949.50976.00949.50965.50
October 6, 2021899.50926899.50915.50
September 1, 2021884.50911884.50900.50
August 17, 2021859.50886859.50875.50
July 1, 2021834.50861834.50850.50
June 1, 2021809835.50809825
May 1, 2021809835.5809825
April 1, 2021809835.5809825
March 1, 2021819845.5819835
February 25, 2021794820.5794810
February 15, 2021769795.5769785
February 4, 2021719745.5719735
January 1, 2021694720.5694710

इसे भी पढ़े : 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर का प्राइस यहाँ देखें

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

Know, How to check lpg cylinder price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment