LPG Price Cut – आज सोमवार यानी 1 दिसंबर 2025 को महंगाई के इस दौर में सुबह-सुबह अच्छी खबर आई है। जी हाँ आज से LPG सिलेंडर सस्ते हो गए है, लेकिन यह राहत केवल कमर्शियल यूज़र्स के लिए है। यानी घरेलू रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बजट पर इस महीने कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन होटल, रेस्त्रां और ढाबा चलाने वालों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। कटौती की बात करें तो तेल कंपनियों द्वारा आज से देशभर में कमर्शियल LPG Cylinder के दामों में 10.50 रुपये तक की कटौती की गई है।
1 दिसंबर से गैस सिलेंडर कितना सस्ता हुआ ?
आज से 19 किलोग्राम वाले Commercial LPG Cylinder की कीमतें पूरे देश में औसतन 10 रुपये कम हो गई हैं। यह कटौती पूरे भारत में लागू है। लेकिन घरेलू यूज़र्स के लिए कोई बदलाव नहीं आया। 14.2 किलोग्राम वाले Domestic LPG Price आपको अब भी पुराने रेट पर ही मिलेगा । इससे साफ है कि सरकार का फोकस इस महीने घरेलू खर्च को कम करने पर नहीं, बल्कि कमर्शल सेक्टर को सपोर्ट करने पर ज़्यादा रहा।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें क्यों नहीं घटीं?
पिछले महीने भी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत देश की राजधानी दिल्ली में 853 रुपये थी और इस महीने भी वही रेट है। यानी इस बार भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में अप्रैल 2025 में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से अभी तक कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ। आइए जाने आज से देशभर के प्रमुख शहरों में गैस सिलेंडर की नई कीमतें क्या कुछ हो गई है।
LPG Cylinder Price List
अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग-अलग हैं। आइए देखें 1 दिसंबर 2025 के बाद की नई कीमतें:- IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक देश के प्रमुख चार महानगरों में आज से कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार है…
कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) का रेट– LPG Price Cut (Applicable from December 1st, 2025)
- दिल्ली: ₹1580.50 (पहले ₹1590.50) कटौती -₹10
- कोलकाता: ₹1684 (पहले ₹1694) कटौती -₹10
- मुंबई: ₹1531.50 (पहले ₹1542) कटौती -₹10.50
- चेन्नई: ₹1739.50 (पहले ₹1750) कटौती -₹10.50
घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का रेट – Non-Subsidised Prices of Indane in Metros(Rs./14.2 kg cylinder) Applicable from April 8, 2025
- दिल्ली: ₹853
- मुंबई: ₹852.50
- लखनऊ: ₹890.50
- बागेश्वर: ₹890.50
- पुलवामा: ₹969
- करगिल: ₹985.50
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर सबसे सस्ता है जबकि चेन्नई में सबसे महंगा। घरेलू सिलेंडर की बात करें तो करगिल में यह लगभग ₹1000 के करीब पहुंच जाता है। IOCL, BPCL और HPCL की तरफ से हर महीने यही अंतर दिखता है।
गैस सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं तो कैसे?
आइए अब जानते हैं कि देशभर में आखिर LPG Cylinder की कीमतें तय कैसे होती हैं। IOCL, BPCL और HPCL हर महीने की पहली तारीख को कीमतें बदलती हैं। इसका आधार Import Parity Price (IPP) होता है। इसमें शामिल होते हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में LPG की कीमत
- डॉलर-रुपया विनिमय दर
- फ्रेट (जहाज़ी खर्च)
- टैक्स और अन्य चार्ज
यानी भारत में LPG की कीमतें सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ी होती है। अगर ग्लोबल मार्केट में दाम बढ़ते हैं, तो यहां भी बढ़ेंगे। कम होते हैं, तो यहां भी घटेंगे। लेकिन घरेलू और कमर्शियल दोनों के लिए अलग-अलग गणित होता है।
उज्ज्वला योजना की सब्सिडी कैसे काम करती है?
सब्सिडी का सवाल अहम है। सरकार की Ujjwala Yojana उन परिवारों को सपोर्ट करती है जो इसके पात्र हैं। लेकिन यह सब्सिडी सीधे सिलेंडर की कीमत में घटाकर नहीं दी जाती। बल्कि सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आती है।
मतलब साफ है – आपको सिलेंडर पूरे दाम पर खरीदना होता है, लेकिन बाद में सब्सिडी आपके खाते में आ जाती है। इससे वास्तविक खर्च कम हो जाता है। लेकिन यह स्कीम सिर्फ पात्र लोगों के लिए है, सभी के लिए नहीं।
देश में अलग अलग क़ीमतें क्यों?
अब बात करते हैं कीमतों में अंतर की वजह की। करगिल में सिलेंडर ₹985.50 में मिलता है जबकि दिल्ली में ₹853। इसके पीछे सिर्फ टैक्स नहीं, बल्कि लॉजिस्टिक्स भी है। रिफाइनरी या डिपो से दूर-दराज़ के इलाकों तक गैस पहुंचाने का खर्च अलग होता है। पहाड़ी, दूरस्थ या ग्रामीण जगहों पर Transport Cost बढ़ जाता है। डीलर्स मार्जिन, शहरी/ग्रामीण वितरण लागत और स्थानीय नियम भी कीमतों में अंतर लाते हैं।
बड़े और घनी आबादी वाले शहरों में सप्लाई नेटवर्क अच्छा है, जिससे परिवहन खर्च कम रहता है। लेकिन छोटे कस्बों या कठिन भौगोलिक स्थिति वाले क्षेत्रों में यही लागत बढ़ जाती है और आपको महंगा सिलेंडर खरीदना पड़ता है।
इसे भी पढ़े – India-US LPG Deal: क्या भारत में अब सस्ता होगा LPG सिलेंडर, मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ की ये महत्वपूर्ण डील






