Kota Mandi Bhav 30 December 2023: नमस्कार किसान साथियों, राजस्थान प्रदेश की कोटा भामाशाहमंडी में लहसुन का भाव 500 रुपए और गेहूं 25 रुपए तेज बिका। जबकि सोयाबीन में 50 रुपए, सरसों भाव 75 रुपए और धान में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई । मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों की कुल आवक 50 हजार कट्टे की दर्ज की गई।
कोटा लहसुन का भाव 7000 से 20000 रुपए प्रति क्विंटल व आवक 1000 कट्टों के क़रीब रही।
ये है कोटा मंडी में फसलों का ताजा भाव
गेहूं लस्टर 2350-2425 रुपए, गेहूं एवरेज 2350-2500 रुपए, गेहूं बेस्ट 2500-2601 रुपए, सोयाबीन 4000- 4751 रुपए, सरसों 4700-5150 रुपए, ग्वार 4500-5000 रुपए, अलसी 4500-5000 रुपए, कलौंजी 14000-15000 रुपए रुपए प्रति क्विंटल रहा।
1509 धान 3400-3750 रुपए, सुगंधा धान 2700-3250 रुपए, 1718 धान 3800-4201 रुपए, पूसा (डीपी) धान 3600-4201 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
चना देशी बेस्ट 5200-5300 रुपए, चना मौसमी 5000-5300 रुपए, चना पेप्सी 5000-5300 रुपए, चना एवरेज 4500-5100 रुपए, उड़द 5800-8601 रुपए, मूंग 6000-7300 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
मक्का लाल 1750-2050 रुपए, देशी लाल बेस्ट 2100-2200 रुपए, मक्का सफेद 2100-2300 रुपए, जौ 1700 -2000 रुपए, बाजरा 1900-2150 रुपए, ज्वार शंकर 2300-3100 रुपए, मैथी 4500-5200 रुपए, तिल्ली 11500-15500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
धनिया रेनडेमेज 5600-6000 रुपए, धनिया बादामी 6300-6400 रुपए, धनिया ईगल 6400-6600 रुपए, धनिया रंगदार 7000-8000 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
नोट : उपरोक्त सभी कृषि जिंसों के भाव कल यानी शुक्रवार के है। मंडी भाव और किसान समाचार अपने पर पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े: 👉 यहाँ पर दबाएँ
ये भी पढ़े – दिल्ली मंडी मूंग मोठ में तेजी, देखें ताजा रेट (30 December)