ताज़ा खबरें:

गुड न्यूज़! ₹50,000 का दुर्घटना बीमा सिर्फ 63 पैसे में, हरियाणा के KCC किसानों को मिलेगा लाभ

Jagat Pal

Follow Us

हरियाणा के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारक किसानों को अब 50,000 रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक (हरको बैंक) ने ‘व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना’ (PAIS) लागू की है. प्रदेश के करीब 5 लाख केसीसी धारक किसान इसके दायरे में होंगे.

---विज्ञापन---

योजना को सोमवार को हरको बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंतिम रूप दिया गया.

इफको-टोकियो के साथ समझौता

हरको बैंक (HARCO Bank) ने केंद्रीय सहकारी बैंकों और इफको-टोकियो सामान्य बीमा कंपनी (IFFCO-Tokio General Insurance Co. Ltd.) के साथ वर्ष 2026-27 के लिए यह समझौता किया है. बीमा कवर इसी समझौते के तहत मिलेगा.

प्रीमियम कितना, कौन देगा

योजना का कुल प्रीमियम 1.90 रुपए प्रति किसान है. इसमें से 1.27 रुपए हरको बैंक वहन करेगा. किसान को सिर्फ 63 पैसे देने होंगे.

---विज्ञापन---

किस स्थिति में कितना मिलेगा मुआवजा

राशिस्थिति
₹50,000दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण स्थायी विकलांगता, दोनों आंखें या दोनों अंग खोने पर
₹25,000एक आंख या एक अंग की क्षति होने पर

क्लेम की प्रक्रिया क्या है?

किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना होने पर बीमा (Insurance) क्लेम के निपटारे के लिए बैंक द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई हैं:-

दुर्घटना होने पर 120 दिनों के भीतर संबंधित बीमा कंपनी को सूचित करना अनिवार्य होगा. यह समय-सीमा क्लेम की पहली शर्त है. इसके अलावा कंपनी को कुछ जरूरी कागजात भी मुहैया करवाने होंगे जिनकी सूची नीचे देख सकते है.

कौन से दस्तावेज लगेंगे

क्लेम फॉर्म के साथ ये दस्तावेज जमा कराने होंगे:

---विज्ञापन---
  • पुलिस रिपोर्ट.
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट (मृत्यु के मामले में).
  • कानूनी उत्तराधिकारी का विवरण.
  • बैंक खाते के दस्तावेज.

ये भी जाने – किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाने में बैंक करे आनाकानी तो यहां दर्ज करें शिकायत

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now