ग्वार भाव भविष्य 2023 | आज का ग्वार भाव तेजी मंदी रिपोर्ट | Guar ka Bhav

Jagat Pal

Google News

Follow Us

ग्वार भाव तेजी मंदी रिपोर्ट 4 फरवरी 2023: ग्वार सीड और गम बाजार कई दिनों से एक सीमित दायरे में काम कर रहे हैं। ग्वार सीड का भाव हाजिर मंडियों में 5700 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास है, जबकि ग्वार गम 12000 से 12500 के बीच चल रहा है।

NCDEX वायदा पर कल हफ़्ते के आख़िरी कारोबारी दिन ग्वार गम फरवरी अनुबंध 12803 पर खुला, दिन के कारोबारी सत्र के दौरान Guar Gum का उच्चतम भाव 12899 और न्यूनतम भाव 12720 रुपये का रहा। जोकि +117 रुपये की तेज़ी के साथ 12897 पर बंद हुआ।

इसी प्रकार NCDEX वायदा पर कल ग्वार सीड फरवरी अनुबंध 6030 पर खुला, दिन के कारोबारी सत्र में Guar Seed का उच्चतम भाव 6085 और न्यूनतम भाव 6011 का रहा। जबकि +56 रुपये की तेज़ी के साथ 16075 पर बंद हुआ।

ग्वार की आवक घटी

हाजिर मंडियों में सीड की आवक 20 हजार बोरी से नीचे आ गई है। पिछले साल दो फरवरी को 21 हजार बोरी की आवक थी और इस साल 2 फरवरी को यह 19500 बोरी रह गई। जबकि पिछले साल फसल काफी कम थी और इस साल तुलानत्मक दृष्टि से फसल अधिक है, लेकिन माना जा रहा है कि वायदा में उतार-चढ़ाव आने के कारण हाजिर मंडियों में भी असर दिखाई देता है।

इसके बावजूद विशेषज्ञों का कहना है कि ग्वार गम की मांग में कोई कमी नहीं है। हालांकि मांग सामान्य गति से चल रही है और अब आगे- आगे आवकें कमजोर होने के साथ-साथ सामान्य मांग भी अतिरिक्त मांग के रूप में परिवर्तित हो सकती है।

ग्वार गम के बाजार के जानकार कहते हैं कि गम पाऊडर में कामकाज अच्छे स्तर पर हो रहा है। शुक्रवार को भी लगभग 900 टन का कारोबार हुआ । जैसा की उम्मीद की जा रही है कि गम की मांग में 15 से 20 प्रतिशत भी सुधार होता है तो आपूर्ति तंग होने के कारण मार्च माह तक ग्वार सीड के भाव में यहां से 500 रुपए तक सुधार की संभावना बन सकती है और इसी अनुपात में ग्वार गम भी तेज हो सकता है।

ग्वार का भाव

राजस्थान और हरियाणा प्रदेश की मंडियों में कल शुक्रवार को ग्वार का हाजिर भाव (Guar ka Bhav) इस प्रकार रहा…

नोहर मंडी में ग्वार का भाव 5800 रू/क्विंटल
हनुमानगढ़ मंडी में ग्वार का भाव 5790 रू/क्विंटल
संगरिया मंडी में ग्वार का भाव 5751 रू/क्विंटल
पीलीबंगा मंडी में ग्वार का भाव 6072 रू/क्विंटल
श्री गंगानगर मंडी में ग्वार का भाव 5760 रू/क्विंटल
गोलूवाला मंडी में ग्वार का भाव 5860 रू/क्विंटल
सादुलपुर मंडी में ग्वार का भाव 5891 रू/क्विंटल
सूरतगढ़ मंडी में ग्वार का भाव 5791 रू/क्विंटल
अनूपगढ़ मंडी में ग्वार का भाव 5761 रू/क्विंटल
रायसिंहनगर मंडी में ग्वार का भाव 5791 रू/क्विंटल
रावला मंडी में ग्वार का भाव 5745 रू/क्विंटल
ऐलनाबाद मंडी में ग्वार का भाव 5801 रू/क्विंटल
आदमपुर मंडी में ग्वार का भाव 5702 रू/क्विंटल
कालांवली मंडी में ग्वार का भाव 5385 रू/क्विंटल
सिवानी मंडी में ग्वार का भाव 5950 रू/क्विंटल

Read Also : किसानों के लिए जरूरी सूचना, MSP पर फसल के लिए 25 फरवरी तक करा लें रजिस्ट्रेशन

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment