ताज़ा खबरें:

NCDEX पर ग्वार गम ₹12000 के पार, उत्पादन को लेकर असमंजस, देखें तेजी मंदी रिपोर्ट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली 17 नवंबर: NCDEX पर ग्वार की कीमतों में जोरदार तेजी बनी हुई है। ग्वार गम का दिसंबर वायदा 12000 के पार पहुँच गया है जबकि ग्वार सीड दिसंबर वायदा 5800 के लेवल को क्रॉस कर गया है । बीते 4 हफ्तों में ग्वार गम की कीमतों में करीब 30 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

वहीं दूसरी तरफ ग्वार फसल उत्पादन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जैसलमेर से ग्वार विशेषज्ञ श्री कन्हैया लाल चांडक के अनुसार इस बार ग्वार का उत्पादन जहां 80 से 90 लाख बोरी के आसपास आंका जा रहा है तो वहीं कुछ अन्य जानकारों के मुताबिक़ इस बार ग्वार का उत्पादन 1 करोड़ बोरी के स्तर को पार कर सकता है।

क्या आगे भी जारी रहेगी यह तेजी?

खैर इन सब के बीच ग्वार एक्सपोर्ट मांग में लगातार तेजी से ग्वार पैक की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरब, यूरोप में ग्वार पैक की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं पाकिस्तान, सुडान से एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। मांग में तेजी के कारण भी ग्वार सीड और ग्वार गम की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। सप्लाई में कमी से भी कीमतों में उछाल आया है।

Ncdex Guar Prices in Indian

हालांकि आज शाम के सत्र में ग्वार NCDEX वायदा पर ग्वार गम दिसंबर वायदा -0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 11762 पर बंद हुआ जबकि ग्वार सीड दिसंबर वायदा -1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 5705 पर बंद हुआ।

NCDEX Last Update: Commodity Market Today 17th November 2022 (Time 05:00 P.M.)

CommodityExpiryLTPNetChngChngOpenHighLowClose
GUARGUM520DEC202211762-46-0.3912011120901165011808
GUARGUM520JAN202311892-58-0.4912033122991180011950
GUARSEED1020DEC20225705-66-1.145800580256225771
GUARSEED1020JAN20235787-69-1.185859586957175856

आज राजस्थान की मंडी में ग्वार का क्या भाव है?

नोहर मंडी में आज ग्वार का भाव 5602 रुपए/क्विंटल
श्री गंगानगर मंडी में ग्वार 5560 रुपए/क्विंटल
संगरिया मंडी में ग्वार 5535 रुपए/क्विंटल
रावतसर मंडी में ग्वार 5589 रुपए/क्विंटल
गोलूवाला मंडी में ग्वार 5681 रुपए/क्विंटल
रायसिंहनगर मंडी में ग्वार 5675 रुपए/क्विंटल
खाजूवाला मंडी में ग्वार 5400 रुपए/क्विंटल
सादुलपुर मंडी में ग्वार 5565 रुपए/क्विंटल
बीकानेर मंडी में ग्वार 5650 रुपए/क्विंटल

आज हरियाणा की मंडी में ग्वार का क्या भाव है?

सिवानी मंडी में ग्वार 5570 रुपए/क्विंटल
ऐलनाबाद मंडी में ग्वार 5300 रुपए/क्विंटल
आदमपुर मंडी में ग्वार 5510 रुपए/क्विंटल

विडियो क्रेडिट CNBC Awaaz: NCDEX पर ग्वार गम ₹12000 के पार, ग्वार की फसल को लेकर मचा बवाल? 100 या 70 लाख बोरी?

Read Also : मंडी भाव 17 नवंबर 2022: आज के नरमा ग्वार सरसों गेहूं जौ सहित सभी फसलों के ताजा दाम

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now