ताज़ा खबरें:

NCDEX : ग्वार वायदा कीमतों में दूसरे दिन भी भारी गिरावट, जाने क्या है वजह

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

NCDEX Guar Futures में आज 6 जनवरी 2026 को लगातार दूसरे दिन भी बड़ी गिरावट आई है । ग्वार गम और ग्वार सीड दोनों ही कॉन्ट्रैक्ट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है । इससे पहले कल भी एनसीडीईएक्स पर ग्वार वायदा लाल निशान में बंद हुआ था ।

जनवरी 2026 एक्सपायरी वाले GUARGUM (20 JAN 2026) कॉन्ट्रैक्ट में दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद भाव 321 रुपये की गिरावट के साथ फ़िलहाल 11166 रुपये पर कारोबार कर रहा है । इस कॉन्ट्रैक्ट ने आज के दिन का उच्च स्तर 11651 और निचला स्तर 11123 रहा। वहीं, फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला GUAR GUM (20 FEB 2026) कॉन्ट्रैक्ट भी दबाव में है । ताज़ा भाव 320 रुपये की गिरावट के साथ 11351 रुपये पर कारोबार करता नज़र आया । दिन का हाई 11745 और लो 11270 रहा।

ग्वार सीड सेगमेंट में भी गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है । GUAR SEED (20 JAN 2026) कॉन्ट्रैक्ट 159 रुपये की गिरावट के साथ फिलहाल 5832 रुपये पर कारोबार कर रहा है । आज के कारोबारी दिन के दौरान अभी तक दिन का उच्च स्तर 6015 और निचला स्तर 5770 दर्ज हुआ। वहीं फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला GUAR SEED (20 FEB 2026) भी कमजोर है । ताज़ा भाव 144 रुपये की गिरावट के साथ 5920 रुपये पर पर कारोबार कर रहा है । इस कॉन्ट्रैक्ट में अभी तक के कारोबारी दिन का हाई 6085 और लो 5851 बनाया है ।

NCDEX Guar Futures Price (06 January 2026)

NCDEX Guar Futures Price (06 January 2026)

ग्वार सीड वायदा कीमतों में भारी गिरावट, सप्लाई भी कमजोर

मार्केट के जानकारों ने ग्वार सीड की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे जो मुख्य वजह बताई है वो ग्वार उत्पादक इलाकों से सप्लाई को बढ़ना बताया है । जैसा की बाज़ार के जानकार बताते है पिछले महीने से ग्वार में आई तेजी की वजह से किसानों ने ग्वार को मंडियों में लाना बंद कर दिया है। ताकि ऊंचे भाव पर फसल को बेच सके इसके चलते मंडियों में में ग्वार की आमदन पूरी तरह घट गई है। ऐसे में बड़े ट्रेडर वायदा कीमतों को गिराकर सप्लाई को बढ़ाना चाह रहे है।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now