ताज़ा खबरें:

Punjab Farmers Protest: पंजाब में किसान आंदोलन के बीच सरकार ने जारी किया 186 करोड़ मुआवजा, ये है किसानों की मांगें

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Farmers Protest: बाढ़ से ख़राब हुई फसलों के मुआवजे समेत कुछ अन्य माँगों के लिए पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के 16 किसान संगठनों के किसान चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी में हैं। हालांकि पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ में घुसने से रोकने की पूरी तैयारी कर रखी है। इस बीच सरकार ने पंजाब के 16 जिलों के लिए 186 करोड़ मुआवजा जारी किया है।

यह हैं किसानों की मांगें

बाढ़ प्रभावित फसल 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा, मृतकों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा, योजना के अनुसार घग्गर व अन्य दरिया के स्थायी समाधान, मारे गए पशु पर एक लाख रुपए मुआवजा, ढह चुके घरों का 5 लाख मुआवजा दिया जाए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा योजना चलाई जाए। बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के एक साल के सभी टैक्स और ब्याज माफ किए जाएं। किसानों ने इसके अलावा केंद्र सरकार से समूचे उत्तर भारत में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 50 हजार करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी करने की मांग भी की है।

पंजाब में 16 जिलों के लिए 186 करोड़ जारी

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों की फसल के हुए नुक़सान की भरपाई के लिए 186 करोड़ 12 लाख 63,020 रुपये की राशि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के 16 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को प्राकृतिक आपदा राहत कोष में से फसलों के हुए नुक्सान संबंधी राहत देने के लिए फंड जारी किए गए हैं।  

जिला अनुसार जारी राशि की लिस्ट (रुपये में)

पटियाला 59,50,00,000
संगरूर 26,08,34,400
फिरोजपुर 22,44,00,000
तरनतारन 26,52,00,000
मानसा 12,92,00,000
अमृतसर 3,73,18,400
फाजिल्का 8, 77,06,400
गुरदासपुर 5,84,80,000
जालंधर 2,31,26,800
लुधियाना 2,31,26,800
मोगा 3,99,77,200
रूपनगर 18,45,520
पठानकोट 64,60,000
एसबीएस 1,25,52,800
फतेहगढ़ साहिब 1,59,98,700
मोहाली 1,73,40,000

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now