ताज़ा खबरें:

किसानों के लिए खुशखबरी! रबी फसलों की MSP हो सकती है 9% तक की बढ़ोतरी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर: इस त्योहारी सीजन में किसानों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। केंद्र सरकार गेहूं और दाल समेत रबी की 6 फसलों की मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Rabi Crops MSP 2023-24) में 9 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है।

खबरों के मुताबिक, सरकार कैबिनेट नोट भी भेज दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इसी हफ्ते किसानों के हित में ये फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP -Commission for Agricultural Costs and Prices) ने गेहूं समेत सभी रबी फसलों की एमएसपी में 3 से 9 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की थी। कहा जा रहा है कि दालों की MSP पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ब्रेकिंग न्यूज़: 12:30

आज मंगलवार 18 अक्टूबर को केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों की MSP को बढ़ाने का फैसला लिया है। रबी फसलों के MSP में 3 से 9 फीसदी तक की बढ़त को मंजूरी दी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रबी फसलों की MSP पर दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस होगी, जिसमें कैबिनेट में इस मुद्दे पर लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

जौ, चना, मसूर, सरसों की भी एमएसपी बढ़ने की उम्मीद है। आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण करने के लिए खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय सरकार के एक्शन प्लान की जानकारी देंगे। बता दें कि बेमौसम बरसात और ग्लोबल चैलेंज के कारण फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है। खाद्य तेल, गेहूं, चीनी, प्याज समेत कई अन्य जरूरी चीजों को लेकर मूल्य नियंत्रण का मसौदा तैयार किया गया है। सरकार बफर स्टॉक, होर्डिंग पर एक्शन और एक्सपोर्ट पर पुनर्विचार जैसे कदम उठा सकती है।

2014 से अब तक रबी फसलों के एमएसपी मूल्य में हुई बढ़ोतरी की सूची /List

केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में अब तक रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों (एमएसपी) में हुई बढ़ोत्तरी के आंकड़ों की विस्तृत रिपोर्ट की लिस्ट प्रति क्विंटल रुपयों के हिसाब से यहाँ देखें ।

लेटेस्ट खबर: Rabi Crops MSP 2023-24: रबी फसलों गेहूं सरसों जौ चना मसूर कुसुम के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 से 500 रुपये की बढ़ोतरी, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

MSP Increase List Under Modi Government (Rs):

Commodity2014-152015-162016-172017-182018-192019-202020-212021-222022-23
गेहूं140014501525162517351840192519752015
जौ110011501225132514101440152516001635
चना310031753500400044004620487551005230
मसूर295030753400395042504475480051005500
सरसों305031003350370040004200442546505050
कुसुम300030503300370041004945521553275441

कौन तय करता है फसलों का MSP?

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश पर सरकार द्वारा साल में दो बार रबी और खरीफ सीजन के में किया जाता है। जबकि गन्ने का समर्थन मूल्य गन्ना आयोग द्वारा तय किया जाता है।

इसे भी पढ़े : पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान की 12वीं क़िस्त, 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजे 16 हजार करोड़ रुपये

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now