Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav 01 July 2022 : भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी जबकि चांदी की कीमतों ( Gold Silver Price ) में बड़ी गिरावट देखने को मिली ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का दाम बीते कारोबारी दिन के मुकाबले 986 रुपए प्रति 10 ग्राम उछलकर 51,849 रुपये/10 ग्राम पहुंच गया । जबकि चांदी 403 रुपए की गिरावट के साथ 58,400 रुपये/किलो हो गई .
IBJA Gold Silver Price Today 01 July 2022
IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है । आइये जाने ! आज के हाजिर में सोने चांदी के क्या भाव है?
Aaj ka Sone Chandi Ka Bhav 01-07-2022: आज के सोने और चांदी के लेटेस्ट दाम यहाँ पर प्रकाशित किये गये है :-
धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | 1 जुलाई सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) | 1 जुलाई शाम का रेट (₹/10 ग्राम) | 30 जून शाम का रेट (₹/10 ग्राम) | बदलाव |
सोना 24 कैरेट (999) | ₹51849 | ₹51791 | ₹50863 | +986 |
सोना 23 कैरेट (995) | ₹51641 | ₹51584 | ₹50659 | +982 |
सोना 22 कैरेट (916) | ₹47494 | ₹47441 | ₹46591 | +903 |
सोना 18 कैरेट (750) | ₹38887 | ₹38843 | ₹38147 | +740 |
सोना 14 कैरेट (585) | ₹30332 | ₹30298 | ₹29755 | +577 |
चांदी (999) | ₹58400 /किलो | ₹57773 /किलो | ₹58803 /किलो | -403 |
Live Today MCX Gold-Silver Rate in India
खबर लिखे जाने तक (12:40 PM) आज मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त वायदा 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 2.31 फीसदी यानि 1165 रुपए की बड़ी तेजी के साथ 51,682 रुपए और चांदी का भाव -0.39 फीसदी यानि 230 रुपए की गिरावट के साथ 58,100 रुपए पर ट्रेड कर रही है ।
मिस्ड कॉल से जाने सोना चांदी का भाव
Sone Chandi ka bhav: आप घर बैठे भी अपने मोबाइल के माध्यम से सोने और चांदी के भाव जान सकते है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का रेट जानने के लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मेसेज आएगा जिसके आपको आज के सोने और चाँदी के रेट मिल जाएंगे।