Gold Silver Price 16 August 2023: भारतीय सर्राफा बाजार में बीते छह कारोबारी दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज सातवें दिन भी जारी है, 24 कैरेट सोना 59 हज़ार के नीचे जबकि चांदी 70 हज़ार के करीब कारोबार कर रही है। आइये जानें! आज का सोना चांदी का भाव क्या चल रहा है …
आज यानी बुधवार 16 अगस्त को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी नई कीमत के अनुसार देश में 24 कैरट सोने का भाव आज -126 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद 58,843 रुपये पर खुला ।
23 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज -126 रुपये की गिरावट के साथ 58,607 रुपये बोला गया।
जबकि 22 कैरेट सोना -116 रुपये प्रति तोला सस्ता होकर 53,900 रुपये पर खुला।
इसी प्रकार 18 कैरेट सोना -95 रुपये टूटकर 44,132 रुपये और 14 कैरेट सोना -74 रुपये सस्ता होकर 34,423 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
यदि बात करें चांदी के भाव की तो आज 999 शुद्धता चांदी का रेट -51 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 70,160 रुपये प्रति किलों के स्तर पर खुला ।
Aaj ka Sona Chandi ka Bhav 16-08-2023
एक नजर में कैरेट के अनुसार आज के सोने और चांदी का भाव (Gold-Silver Prices) नीचे दी गई सारणी में देखें।
सोना (शुद्धता) | 16 अगस्त का रेट | 14 अगस्त का रेट | बदलाव |
24K (999) | 58843 | 58969 | -126 |
23K (995) | 58607 | 58733 | -126 |
22K (916) | 53900 | 54016 | -116 |
18K (750) | 44132 | 44227 | -95 |
14K (585) | 34423 | 34497 | -74 |
चांदी भाव (999) | 70160 | 70211 | -51 |
नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम और चांदी 1kg का है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है।
MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस 16 अगस्त 2023
एमसीएक्स लाइव पर आज सोना अक्टूबर वायदा (Gold Price Today) सुबह -143 रुपए की गिरावट के साथ 58,831 पर खुली, जबकि चांदी सितंबर वायदा +23 रुपये की मामूली तेज़ी के साथ 69,977 रुपये पर खुली ।
खबर लिखे जाने (01:40) तक MCX पर सोना अक्टूबर वायदा -195 रुपये की गिरावट के साथ 58,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चाँदी +166 रुपये तेजी के साथ 70,120 रुपये पर कारोबार कर रही है ।
COMEX Gold Silver Price live Updates
कॉमेक्स पर सोने का भाव 1,935.10-0.10 (-0.01%) डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर 22.745
+0.089 (+0.39%) डॉलर प्रति औंस के क़रीब कारोबार करती नजर आ रही है।