Gold Price Today: करवा चौथ से पहले आज यानी शुक्रवार 18 अक्टूबर को फिर एक बार सोना अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 522 रुपए बढ़कर 77,332 रुपए पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव आज 478 रुपए बढ़कर 70,836 रुपए पर पहुंच गया है ।
वहीं, चांदी का रेट भी आज 335 रुपए प्रति किलो की जबरदस्त तेजी के साथ 91,935 रुपए प्रति किलो हो गई। इस साल 29 मई को चांदी का भाव 94,280 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका था ।
Today’s Gold Silver Price Update 18-10-2024
सोना–चांदी भाव | 18 अक्टूबर 2024 | 17 अक्टूबर 2024 | बदलाव |
24 कैरेट सोने का रेट | 77332 | 76810 | 522 रुपये महंगा |
23 कैरेट सोने का रेट | 77022 | 76502 | 520 रुपये महंगा |
22 कैरेट सोने का रेट | 70836 | 70358 | 478 रुपये महंगा |
18 कैरेट सोने का रेट | 57999 | 57608 | 391 रुपये महंगा |
14 कैरेट सोने का रेट | 45239 | 44934 | 305 रुपये महंगा |
चांदी का भाव | 91935 | 91600 | 335 रुपये महंगा |
नोट :- बता दें की इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। गहने बनवाने के समय सोने-चांदी की इन क़ीमतों पर आपको GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है ।