Gold Silver Price 19 February 2024: भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में लगातार रुपये कारोबारी दिन बड़ी तेजी देखने को मिली ।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का बीते कारोबारी दिन के बंद के मुक़ाबले 334 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के बाद क़ीमत 62077 रुपये पर पहुंच गई ।
वहीं आज चांदी भी 318 रुपये प्रति किलों के उछाल के साथ 71240 रुपये प्रति किलो हो गई।
Gold Silver Price 19 February 2024
Aaj ka Sone Chandi Bhav: यहां इस खबर में आज हम आपको आज के गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट रेट की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आज 19 फरवरी को सोने और चांदी के भाव निम्न प्रकार से रहे…
| सोना–चांदी | 19 फरवरी (सुबह) | 16 फरवरी (शाम) | बदलाव |
| 24 कैरेट | रू 62077 | रू 61743 | रू 334 महंगा |
| 23 कैरेट | रू 61828 | रू 61496 | रू 332 महंगा |
| 22 कैरेट | रू 56862 | रू 56557 | रू 305 महंगा |
| 18 कैरेट | रू 46558 | रू 46307 | रू 251 महंगा |
| 14 कैरेट | रू 36315 | रू 36120 | रू 195 महंगा |
| चांदी | रू 71240 | रू 70922 | रू 318 महंगी |
एमसीएक्स पर सोने-चांदी भाव
MCX Gold Silver Price Today: MCX कमोडिटी वायदा पर भी आज सोना तेज़ी व चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है । MCX पर आज सोना अप्रैल कांट्रेक्ट 92 रुपये की तेजी के साथ 61970 रुपये पर खुला। चांदी मार्च वायदा भाव आज सुबह 717 रुपये प्रति किलों की गिरावट के साथ 71,395 रुपये के लेवल पर खुला।
खबर लिखे जाने के दौरान एमसीएक्स पर सोना 162 रुपये की के उछाल के साथ 62040 रुपये पर कारोबार कर रहा है जबकि चाँदी 583 रुपये की तेजी के साथ 71529 रुपये पर कारोबार करती नजर आ रही है।
सोने-चांदी की वैश्विक कीमतें
कॉमेक्स पर सोने का भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखने को मिल रही है । कॉमेक्स पर सोने वैश्विक वायदा भाव आज 0.34% फीसदी या 6.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,031.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है ।
कॉमेक्स पर चांदी का रेट
हालांकि कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। चांदी आज 1.41% फीसदी या 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 23.145 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है ।






