Aaj Sone ka Bhav 25th November 2024: शादियों के सीजन की शुरुआत से पहले आज यानी सोमवार को सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में भारी गिरावट आई है। ऐसे में यदि आप भी सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1098 रुपए टूटकर 76698 रुपए पर आ गई है। जबकि इससे पहले इसका रेट 77,787 रुपए पर चला गया था।
वहीं आज चांदी के भाव में भी जबरदस्त गिरावट आई है, जी हाँ आज 1 किलो चाँदी की कीमत 1762 रुपये टूटकर 89,088 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 90,850 रुपए प्रति किलो थी। आइए एक नज़र डाले आज के 24K, 22K, 18K गोल्ड के दाम ताजा रेट पर…
गोल्ड सिल्वर प्राइस 25 नवंबर 2024
सोना-चाँदी शुद्धता | 25 नवंबर का भाव | 22 नवंबर का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) | 76698 | 77787 | 1098 सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) | 76391 | 77475 | 1084 सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) | 70255 | 71253 | 998 सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) | 57524 | 58340 | 816 सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) | 44868 | 45505 | 637 सस्ता |
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 | 89088 | 90850 | 1762 सस्ता |
नोट :- बता दें की इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। गहने बनवाने के समय सोने-चांदी की इन क़ीमतों पर आपको GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है ।