Gold Silver Price Today Latest Update: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 27 जुलाई, 2023 को एक बार फिर से सोना व चांदी में 3 दिन से तेजी का सिलसिला जारी है । एमसीएक्स (MCX) वायदा सहित ग्लोबल मार्केट में भी आज गोल्ड सिल्वर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा आज जारी नई कीमत के अनुसार देश में आज गुरुवार को 24 कैरट सोने का रेट +45 रुपये प्रति तोला महंगा होकर 59,737 रुपये खुला। जबकि चांदी का रेट +721 रुपये प्रति किलो की तेज़ी के साथ 75,241 रुपये पर खुली ।
Aaj ka Sona Chandi ka Bhav 27-07-2023
Sone Chandi ke Bhav 27-07-2023 आइये जाने, India Bullion And Jewellers Association के अनुसार आज का 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price) और चांदी का रेट (Silver Price) क्या चल रहा है…
सोना (शुद्धता) | 27 जुलाई का रेट | 26 जुलाई का रेट | बदलाव |
24K | 59737 | 59692 | +45 |
23K | 59498 | 59453 | +45 |
22K | 54719 | 54678 | +41 |
18K | 44803 | 44769 | +34 |
14K | 34946 | 34920 | +26 |
चांदी भाव | 75241 | 74520 | +721 |
नोट : उपरोक्त प्रकाशित सोने का भाव रुपये/10 ग्राम और चांदी 1kg का है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है।
MCX गोल्ड सिल्वर प्राइस 27 जुलाई
एमसीएक्स लाइव पर आज सोना अगस्त वायदा (Gold Price Today) सुबह +149 रुपए की तेजी के साथ 59,610 पर खुला, जबकि चांदी सितंबर वायदा +476 रुपये तेजी के साथ 75,800 रुपये पर खुली ।
खबर लिखे जाने (12:38) तक MCX पर सोना +91 रुपये तेज होकर 59,552 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चाँदी +406 रुपये तेज होकर 75,730 रुपये पर कारोबार कर रही है ।
COMEX Gold Silver live Price
कॉमेक्स पर सोने का भाव 1,975.40+5.30 (+0.27%) डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि सिल्वर 25.085
+0.115 (+0.46%) डॉलर प्रति औंस के क़रीब कारोबार करती नजर आ रही है।