Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। 21 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,760 की बढ़त के साथ ₹96,670 पर पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक भाव है। इससे पहले इसकी कीमत ₹94,910 थी। वहीं, चांदी भी ₹1,091 उछलकर ₹96,242 प्रति किलो पर पहुंच गई है।
ये रहा, आज सोने-चांदी का ताजा भाव 21 अप्रैल 2025
देशभर के बुलियन मार्केट में इस तेजी से सर्राफा व्यापारियों और निवेशकों में हलचल तेज हो गई है।
सोना चांदी | 21 अप्रैल 2025 | 17 अप्रैल 2025 | बदलाव |
---|---|---|---|
सोना (24K) भाव | 96670 | 94910 | 1760 महंगा |
सोना (23K) भाव | 96282 | 94530 | 1752 महंगा |
सोना (22K) भाव | 88550 | 86938 | 1612 महंगा |
सोना (18K) भाव | 72503 | 71183 | 1320 महंगा |
सोना (14K) भाव | 56552 | 55522 | 1030 महंगा |
चांदी (999) भाव | 96242 | 95151 | 1091 महंगा |
4 महानगरों में आज के रेट
शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹90,300 | ₹98,500 |
मुंबई | ₹90,150 | ₹98,350 |
कोलकाता | ₹90,150 | ₹98,350 |
चेन्नई | ₹90,150 | ₹98,350 |
तीन वजहें जो सोने की कीमतों में उछाल ला रही हैं
1. ग्लोबल अस्थिरता और मंदी की आहट:
अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी से ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर असर पड़ सकता है। ऐसी स्थितियों में निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं।
2. रुपये में कमजोरी:
डॉलर के मुकाबले रुपया इस साल लगभग 4% कमजोर हुआ है, जिससे इंपोर्ट महंगा हो गया है। चूंकि भारत ज्यादातर सोना आयात करता है, इसका सीधा असर कीमतों पर दिखता है।
3. शादियों का सीजन और बढ़ती मांग:
देशभर में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। ज्वेलर्स का कहना है कि ऊंचे भाव के बावजूद गहनों की मांग बनी हुई है। लोग इसे निवेश और समृद्धि दोनों का प्रतीक मानते हैं।
जनवरी से अब तक ₹20,425 महंगा हो चुका है सोना
1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹96,670 हो गई है — यानी अब तक ₹20,508 की तेजी आई है। वहीं चांदी भी ₹10,183 उछल चुकी है।
क्या साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक पहुंचेगा सोना?
गोल्डमैन सैक्स जैसी प्रमुख इन्वेस्टमेंट बैंक का अनुमान है कि अगर ट्रेड वॉर और मंदी की स्थितियां बनी रहीं, तो इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत को ₹1.10 लाख तक पहुंचा सकता है।
खरीदारी से पहले ये बातें जरूर ध्यान रखें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर पीस पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) होता है, जैसे- AZ4017। इससे यह तय होता है कि सोना कितने कैरेट का है और उसकी शुद्धता कितनी है।