Aaj Ka Sona Bhav 26 September 2024: अंतर्राष्ट्रीय बाजार सहित घरेलू सर्राफा बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। सोने के दाम लगातार नया रिकॉर्ड हाई बना रहे है। आज गुरुवार को एक बार फिर सोने के दाम ₹ 75,406 के अपने नये ऑल टाइम हाई पर पहुँच गए है।
गौरतलब है कि 18 सितंबर को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के 0.50% के रेट कट के बाद से सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है। आज 10 ग्राम सोने 24 कैरेट का भाव भी 158 रु. चढ़कर 75,406 रु. पर पहुंच गया।
वहीं, चांदी 87 रु. प्रति किलो महंगी होकर 90,817 रु. पर पहुंच गई। हालांकि यह अभी 29 मई को बने अपने रिकॉर्ड स्तर 94,118 से कम है।
Gold Silver Rate Today Update
Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 158 रुपए तेज होकर 75,406 रुपए के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 145 महंगा होकर 69,072 रुपए पर पहुंच गया है । वहीं आज चांदी भी 87 रुपए तेज होकर 90,817 रुपए प्रति किलो हो गई है ।
सोना–चांदी भाव | 26 सितंबर प्राइस | 25 सितंबर प्राइस | बदलाव |
24 कैरेट सोने का रेट | 75406 | 75248 | +158 |
23 कैरेट सोने का रेट | 75104 | 74947 | +157 |
22 कैरेट सोने का रेट | 69072 | 68927 | +145 |
18 कैरेट सोने का रेट | 56555 | 56436 | +119 |
14 कैरेट सोने का रेट | 44113 | 44020 | +93 |
चांदी का भाव | 90817 | 90730 | +87 |
नोट :- बता दें की इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। गहने बनवाने के समय सोने-चांदी की इन क़ीमतों पर आपको GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है ।
देश के प्रमुख 4 महानगरों में सोने का भाव
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,180 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,020 रुपए है।
सोने में तेजी का मुख्य कारण
सोना महंगा होने की बड़ी वजह फेड रेट कट के बाद डॉलर इंडेक्स का 0.66% तक नीचे गिरना है। यह जब भी कमजोर होता है, सोने का भाव चढ़ने लगता है।