Gold Price Today, 3 January 2023: सर्राफा बाजार में नए साल के पहले कारोबार दिन में सोने चांदी (Gold-Silver Price) की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी । आज दूसरा कारोबारी दिन भी सोने और चांदी के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय सर्राफा बाजार (bullion market) में आज सोना 539 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो वहीं चांदी में आज 1310 रुपये प्रति किलो की तेज़ी देखी जा रही है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस साल के दूसरे कारोबारी दिन आज मंगलवार (3 January) को 24 कैरेट सोना (Gold Price Update) 539 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर कर 55702 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया । जबकि आज चांदी 1310 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 69659 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
IBJA Gold Silver Price Today 3 January 2023
Aaj ka Sona Chandi Ka Bhav 03-01-2023: आइये जाने ! 14 से 24 कैरेट सोने का दाम
धातु (सोना-चांदी शुद्धता) | सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) (12 बजे) | कीमतों में बदलाव (कल के मुकाबले) |
24 कैरेट सोना | 55702 | +539 |
23 कैरेट सोना | 55479 | +537 |
22 कैरेट सोना | 51023 | +494 |
18 कैरेट सोना | 41777 | +405 |
14 कैरेट सोना | 32586 | +316 |
चांदी का भाव | 69659/किलो | +1310 |
नोट : IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है ।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की बात करें तो आज चांदी (Silver Price Update) मार्च अनुबंद 1193 रुपये की तेजी के साथ 70764 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। खबर लिखे जाने तक चांदी ने आज 71049 का हाई बनाया। इससे पहले कल 69571 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। जबकि एमसीएक्स पर आज सोना फ़रवरी अनुबंध 436 रुपये की तेज़ी के साथ 55,614 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। आज के कारोबारी दिन में अभी तक एमसीएक्स गोल्ड 55280 से 55699 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।