नई दिल्ली (Latest News on Fertiliser Subsidy 2022-23) : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रबी सीजन 2022-23 के लिए किसानों को तोहफा प्रदान करते हुए फॉस्फोरस, पोटाश, नाइट्रोजन व सल्फर उर्वरकों के लिए उर्वरक सब्सिडी ( Fertilizer Subsidy ) देने घोषणा की है। देश में रबी सीजन ( Rabi Season ) की फसलों की बुवाई से पहले सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ों किसानों को लाभ मिलेगा । किसान भाईयों आज हम खेती किसानी से जुड़ी वेबसाइट ई-मंडी रेट्स की इस पोस्ट के जरिये सरकार के इस फैसले की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
सरकार ने दी 51,875 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी
देशभर में रबी सीजन 2022-23 की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में किसानों को सबसे रासायनिक उर्वरकों की जरूरत पड़ती है । किसानों की रासायनिक खाद और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर तैयारी कर रही है। इसी चरण में केंद्र सकार द्वारा देश के करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाते हुए चालू रबी सीजन के लिए सरकार ने उर्वरक सब्सिडी के लिए मंजूरी प्रदान की है ।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के हित में फैसला लिया है।
मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने रबी सीजन 2022-23 के लिए 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक फॉस्फेट और पोटाश युक्त उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा उर्वरकों के लिए 51,875 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।
उर्वरक सब्सिडी 2022-23
सरकार द्वारा उर्वरक पर दी जाने वाली सब्सिडी की दर नीचे तालिका में प्रदान की गई है..
उर्वरक | रुपये/ प्रति किलोग्राम |
नाइट्रोजन (एन) | 98.02 |
फास्फोरस (पी) | 66.93 |
पोटाश (के) | 23.65 |
सल्फर (एस) | 6.12 |
लाभ:–
इससे रबी 2022-23 के दौरान सभी फॉस्फेट और पोटास उर्वरक रियायती/किफायती कीमतों पर किसानों को आसानी से उपलब्ध होंगे और इससे कृषि क्षेत्र को सहायता मिलेगी। उर्वरकों और कच्चे माल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता के कारण हुई मूल्य-वृद्धि को मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा वहन किया गया है।