ताज़ा खबरें:

Narma Bhav 20 April: कॉटन की कीमतों में आएगी तेजी, CAI ने घटाया अनुमानित उत्पादन

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Cotton Price Update: भारतीय कपास संघ (CAI) ने का बुधवार 19 अप्रैल को साल 2022-23 सत्र के लिए देश में कपास के अनुमानित उत्पादन (Cotton Production) में 10 लाख गांठ (BALES) (एक गांठ 170 किलोग्राम) घटाकर 303 लाख गांठ कर दिया है। सीएआई द्वारा जारी इस कटौती का मुख्य कारण महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पंजाब में उत्पादन घटने की आशंका है।

CAI ने इससे पहले कपास उत्पादन 307.05 लाख गांठ रहने का अनुमान लगाया गया था। सीएआई द्वारा दी जानकारी के मुताबिक़ कपास का उत्पादन पंजाब में 2 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 3 लाख गांठ, तेलंगाना में 5 लाख गांठ और आंध्र प्रदेश में 50 हजार गांठ घटने की आशंका है।

बिजनेस स्टैण्डर्ड में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अक्टूबर, 2022 से मार्च, 2023 के दौरान कपास की कुल आपूर्ति 229.02 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 190.63 लाख गांठ का उत्पादन, 6.50 लाख गांठ का आयात और सत्र की शुरुआत में 31.89 लाख गांठ का शुरुआती स्टॉक शामिल है। इसके अलावा, CAI ने अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक कपास की खपत 149 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है, जबकि 31 मार्च, 2023 तक निर्यात की खेप 10.50 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है।

मार्च, 2023 के अंत में स्टॉक 69.52 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें 50.52 लाख गांठ कपड़ा मिलों के पास और शेष 19 लाख गांठ भारतीय कपास निगम (CCI), महाराष्ट्र फेडरेशन और अन्य (MNCs, व्यापारियों, जिनर्स आदि) के पास हैं।

मौजूदा सत्र के अंत में 30 सितंबर, 2023 तक कपास की आपूर्ति 349.89 लाख गांठ होने का अनुमान है। इसमें सत्र की शुरुआत में 31.89 लाख गांठों का शुरुआती स्टॉक, 303 लाख गांठ की वर्तमान फसल और 15 लाख गांठ के आयात का अनुमान शामिल है। CAI द्वारा इसी वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित आयात 14 लाख गांठ था, जबकि इस सत्र के लिए निर्यात 25 लाख गांठ होने का अनुमान है। CAI ने कहा कि सत्र के लिए घरेलू खपत 311 लाख गांठ रहने का अनुमान है।

Also Read: Gold Silver Rate 20 April: सोने चांदी में आज भारी उछाल, जाने आज के 14 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट

आज का नरमा भाव 20 अप्रैल 2023

आदमपुर मंडी नरमा भाव 8040 (+24) रुपए/क्विंटल
बरवाला मंडी नरमा 7920 (+59) रुपए/क्विंटल
ऐलनाबाद मंडी नरमा 7865 (-05) रुपए/क्विंटल
अबोहर मंडी नरमा 7835 (+10) रुपए/क्विंटल
रावतसर मंडी नरमा 8050 (-14) रुपए/क्विंटल

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now