जयपुर, 20 जुलाई 2022 (कमोडिटी न्यूज़ हिंदी में) : सरसों (Mustard) और इसके खल (Mustard Cake) के दाम में बुधवार को स्थिरता देखी गई, लेकिन मलेशिया में पाम तेल (Palm Oil) की कीमतों में सुधार के बाद घरेलू बाजार में सरसों तेल (Mustard oil) की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। भारत पाम तेल का एक प्रमुख उपभोक्ता है और त्योहारी सीजन के दौरान देश में इसकी खपत मांग बढ़ने की संभावना है।
जानकार बताते हैं कि त्योहारी मांग निकलने पर आने वाले दिनों में देश में खाद्य तेल के दाम में मजबूती देखने को मिल सकती है। जयपुर मंडी में 42 फीसदी कंडीशन्ड सरसों का भाव तकरीबन सपाट था और तकरीबन यही ट्रेंड देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला।
जयपुर में आज सरसों का भाव 6875-6900 रुपये प्रति क्विंटल जबकि सरसों तेल एक्सपेलर की कीमत 5 रुपये बढ़कर 1367-1368 रुपये प्रति 10 किलोग्राम थी। कच्ची घानी भी 5 रुपये बढ़कर 1377-1378 रुपये प्रति 10 किलोग्राम पर बोली गई। लेकिन सरसों खल 2650-2675 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिरता के साथ्ज्ञ कारोबार कर रहा था।
अलवर (ALWAR) मंडी भाव
- सरसों-कंडीशन: 6500/6550
- सरसों-मंडी: 6000/6500
- आवक: 1500 बोरी
- सरसों तेल कच्ची घानी: 1360/1370
- सरसों तेल एक्सपेलर: 1350/1360
- खल: 2600+0
सरसों का भाव (20 जुलाई 2022)
आगरा शमशाबाद/दिगनेर :7250-50
अलवर सलोनी:7250-50
कोटा सलोनी:7250-50
सुमेरपुर:6400/6500+0
श्योपुर:6300/6350+50
मेड़ता सिटी:6350-50
जयपुर:6875-6900
नोहर :5800-6425
संगरिया:5700-6285
श्री गंगानगर:5800-6235
हनुमानगढ़:5800-6200
पीलीबंगा:5900-6090
रायसिंहनगर:5600 6290
अनूपगढ़:5100-6171
बीकानेर:5800-6100
अलवर:6000-6550
रामगंजमंडी:6000-6461
झालरापाटन:6000-6291
केकड़ी:5800-6500
चोमू :5850-6251
गजसिंहपुर:4221-6336
बूंदी:6099-6221
भवानी:5600-6000
बारां :5901-6381
ऐलनाबाद:5450-6135
आदमपुर:5500-6241
सिरसा:5800-6101
सिवानी:5900-6550
अबोहर:5500-6100
मथुरा:5950-6150
पिपरिया:5200-5360
जबलपुर:4800-5975
देवास:5700-5900
सरसों आवक (बोरी में)
देश भर में 2.20 लाख बोरी की आवक दर्ज की गई, जिसमें राजस्थान में 1.05 लाख बोरी, मध्य प्रदेश में 20000 बोरी, उत्तर प्रदेश में 35000 बोरी, पंजाब और हरियाणा में 20000 बोरी, गुजरात में 5000 बोरी और देश के अन्य बाजारों में 35000 बोरी शामिल हैं।
मलेशियाई पाम तेल वायदा बुधवार को व्यापार के पहले सत्र के दौरान लगभग 5 प्रतिशत चढ़ा। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (बीएमडी) पर अक्टूबर बेंचमार्क क्रूड पाम ऑयल कॉन्ट्रैक्ट दोपहर के ब्रेक से पहले 180 रिंगिट यानी 4.72 प्रतिशत चढ़कर 3,992 रिंगिट (897.68 डाॅलर) प्रति टन था ।
इसे भी पढ़े : बासमती की कीमतों में जबरदस्त उछाल, बासमती तेजी मंदी की रिपोर्ट, जानिए क्या है आज का रेट












