ताज़ा खबरें:

LPG Price Hike : महंगा हुआ आज से गैस सिलेंडर खरीदना, जानिए कितने बढ़े दाम

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

LPG Price Hike 1 August 2024: देश में आज यानी गुरुवार 1 अगस्त से आयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG के दाम बढ़ा दिये गये है। जी हाँ आपने सही पढ़ा आज अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही सुबह-सुबह आयल कंपनियों ने जनता को महंगाई का झटका देते हुए 19 किलोग्राम वाले  कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपए तक बढ़ा दिये है। गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई नई कीमतें आज से देशभर में लागू हो गई है। हालांकि पिछले महीने की 1 तारीख़ को प्रति सिलेंडर 31 रुपये तक की कटौती की गई थी।

जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में आज किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया, यानी 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर आपको पुराने रेट पर ही मिलेगा जो की आम जनता के लिए राहत प्रदान करने वाली बात है ।

मुख्य बिन्दु

आज कितने बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

आज 1 अगस्त को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी की गई नई कीमतों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल LGP सिलेंडर 6.50 रुपए महँगा होकर 1652.50 रुपए का हो गया है। कोलकाता में इस सिलेंडर का दाम 8.50 रुपए बढ़कर 1764.50 रुपए जबकि मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 7 रुपए महंगा होकर 1605 रुपये और चेन्नई में 7.50 रुपए महंगा होकर 1817 रुपए का हो गया है।

Commercial LPG Gas Cylinder Price : Applicable from August 1st, 2024

City1 अगस्त 20241 जुलाई 2024बदलाव
दिल्ली1652.501646.00+ ₹6.50
कोलकाता1764.501756.00+ ₹8.50
मुंबई1605.001598.00+ ₹7
चेन्नई1817.001809.50+ ₹7.50

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नहीं बदले दाम

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख चार महानगरों में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की मौजूदा दाम निम्न प्रकार है…

  • दिल्ली में 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर का भाव 803 रुपये
  • कोलकाता में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का रेट 829 रुपये
  • मुंबई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का प्राइस 802.50 रुपये
  • चेन्नई में 14.2 किलो गैस सिलेंडर का दाम 818.50 रुपये है।

ये ख़बर भी पढ़े – खुशखबरी: अब से इस राज्य में 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

KnowHow to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस 

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now