Rabi Crops 2022-23: रबी सीजन में बंपर उत्पादन की उम्मीद, बुवाई का रकबा 24 लाख हेक्टेयर बढ़ा

Jagat Pal

Google News

Follow Us

किसान इस ग्रुप से जुड़े Join Now

नई दिल्ली : सरकार को खेती के अधिक रकबे तथा मिट्टी में अनुकूल नमी की स्थिति के कारण चालू रबी सीजन 2022-23 में फसल उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को रबी फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की रबी सत्र में बुवाई का रकबा एक साल पहले की तुलना में अब तक 24.13 लाख हेक्टेयर बढ़ा है।

गेहूं बुवाई का रकबा बढ़ा

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले वर्ष समान अवधि के दौरान गेहूं का रकबा 138.35 लाख हेक्टेयर था, जो इस बार 152.88 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है। बयान में कहा गया है, “गेहूं के मामले में, पिछले वर्ष की तुलना में रकबे में 14.53 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है और यह पिछले 4 साल से अब तक का सबसे अधिक रकबा है।”

रबी फसलों के तहत बोया गया कुल क्षेत्रफल 25 नवंबर की स्थिति के अनुसार 358.59 लाख हेक्टेयर । यह सामान्य रबी खेती के रकबे का 57% है। जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह रकबा 334.46 लाख हेक्टेयर था। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में रबी फसलों की खेती का रकबा 24.13 लाख हेक्टेयर बढ़ा है।

सरसों का रकबा 8.9 प्रतिशत बढ़ा

सरकार द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक़ 25 नवंबर तक सरसों का रकबा बीते वर्ष की समान अवधि के दौरान 61.96 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस साल सरसों की बुवाई 70.89 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में सरसों की खेती का रकबा 8.93 लाख हेक्टेयर बढ़ा है।

इस सीजन में बेहतर उत्पादन की उम्मीद

श्री तोमर ने आशा जताई कि मिट्टी की नमी की अनुकूल स्थिति, बेहतर जल भंडारण और देश भर में उर्वरकों की सहज उपलब्धता के साथ आने वाले दिनों में रबी फसलों की क्षेत्रीय कवरेज में और तेजी आने और इससे अच्छी रबी फसल होने की उम्मीद की जा सकती है।

महत्वपूर्ण खबर: Rabi Crops MSP 2023-24: रबी फसलों गेहूं सरसों जौ चना मसूर कुसुम के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, यहाँ देखे पूरी लिस्ट

देश भर के 143 महत्वपूर्ण जलाशयों में वर्तमान जल संग्रहण 149.49 बिलियन क्यूबिक मीटर (24 नवंबर, 2022 को समाप्त सप्ताह) है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि का 106 प्रतिशत है और पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि के औसत संग्रहण का 119 प्रतिशत है। अधिकांश जिलों में 15-21 नवंबर, 2022 के दौरान मिट्टी में नमी की स्थिति इसी अवधि के पिछले 7 वर्षों के औसत से अधिक है। रबी सीजन के लिए आवश्यकतानुरूप पूरे देश में खाद की भी सहज रूप से उपलब्धता है।

Rabi Crops 2022-23 area increased

महत्वपूर्ण खबर: मंडी भाव 26 नवंबर 2022: नरमा सरसों ग्वार मंदा, देखें आज के हाजिर मंडी प्राइस

Web Title : Bumper production expected in Rabi season 2022-23, sowing area increased by 24 lakh hectares, Tomar

मैं जगत पाल पिलानिया ! ई मंडी रेट्स का संस्थापक हूँ । ई-मंडी रेट्स (e-Mandi Rates) देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों को मंडी भाव और खेती किसानी से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment