ताज़ा खबरें:

Kisan Andolan: किसानों ने दिल्ली कूच मार्च रोका, जाने क्या है किसानों का अगला प्लान

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Kisan Andolan 17 February Updates: किसान आंदोलन शुरू हुए आज 5 दिन हो गये है लेकिन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के इरादे में कोई बदलाव नहीं दिख रहा, हर नये दिन उनके हौंसले और भी बुलंद होते जा रहे है। लगातार किसानों की संख्या भी बढ़ रही है। किसान आंदोलन (Farmers Protest ) को लेकर आज के ताजा अपडेट की बात करें तो कल यानी रविवार 18 फरवरी को एक बार फिर किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बैठक की जाएगी। जिसमें सरकार को उम्मीद है कि, किसानों के साथ संवाद से समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा। हालांकि ये तो कल की बैठक के बाद ही पता चलेगा कि इस बैठक कितनी सफल रह पायेगी।

किसानों ने 18 फरवरी तक रोका ‘दिल्ली चलो’ मार्च

वहीं, दूसरी तरफ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि आने वाले दिनों में किसान आंदोलन की धार तेज होगी। हालांकि किसानों ने कल 18 फरवरी को होने वाली बैठक तक एक बार के लिए अपना दिल्ली कूच मार्च रोक दिया है। अब ये देखना महत्वपूर्ण होगा की सरकार के केंद्रीय मंत्रियों के बीच कल होने वाली चौथे दौर की बैठक के क्या परिणाम निकल कर आते है। उसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। इससे पहले 8, 12 और 15 फरवरी को बैठक हुई थी जो बेनतीजा रही।

उधर, हरियाणा के किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और चंडीगढ़ में बड़े बीजेपी नेताओं के घरों का घेराव भी करेंगे।

शंभू व खनौरी बॉर्डर पर जारी है हंगामा

किसान आंदोलन के चौथे दिन भी पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसान दिल्ली जाने की अपनी जिद पर अड़े रहे। कई बार पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई। कल यानी शुक्रवार 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया था। जिसमें पंजाब और हरियाणा के कुछ शहरों में छिटपुट असर देखने को मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि किसान अभी भी MSP की गारंटी समेत अपनी अन्य मांगों पर अड़े हैं।

Main demands of farmers movement

पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत

एक पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को किसानों के विरोध दौरान शंभू सीमा बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के एक उप-निरीक्षक हीरा लाल की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ ड्यूटी के दौरान अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

बता दें कि इससे पहले अंबाला के पास शंभू सीमा पर विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे एक 63 साल के किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक ज्ञान सिंह नाम के किसान के सुबह सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

किसानों और पुलिस ने एक दूसरे पर लगाये आरोप

आंदोलन के चलते किसान और पुलिस दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे है, एक तरफ़ जहां किसानों का आरोप है कि, हरियाणा पुलिस शंभू बॉर्डर पर मोर्टार से उन पर हमला कर रही है वहीं दूसरी और हरियाणा पुलिस ऐसे वीडियो जारी कर रही है जिसमें किसान हिंसा पर उतारू नजर आ रहे हैं।

किसान संगठन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार शंभू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के पास ‘गुप्त वार्ता’ के लिए मंत्रियों को भेज रही है।

दिल्ली-एनसीआर पुलिस हाई अलर्ट पर

दिल्ली-एनसीआर में भी किसान आंदोलन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने बॉर्डर पर जाकर सुरक्षा की समीक्षा की। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हुए है । दिल्ली पुलिस के साथ आरएएफ के जवान भी लगाये गये हैं। ताकि किसान किसी भी हालात में दिल्ली में ना घुस सकें।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now